फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mock drill on flood disaster to be held tomorrow in Khubdu and Kakroi

Sonipat News: खुबडू और ककरोई में कल बाढ़ आपदा पर होगी मॉकड्रिल

Tue, 12 May 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Mock drill on flood disaster to be held tomorrow in Khubdu and Kakroi
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त नेहा सिंह व अन्य अ​धिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष नेहा सिंह ने बताया कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के उद्देश्य से 14 मई को खुबडू और ककरोई नहर जंक्शन पर बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों की आपसी समन्वय क्षमता की समीक्षा होगी।
मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति में अपनाई जाने वाली रणनीति, राहत एवं बचाव कार्य की रूपरेखा, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, लोगों के सुरक्षित निकासी प्रबंध व संसाधनों की उपलब्धता को लेकर चचा4 की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कृष्णा एस वत्स तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, संसाधनों का उचित प्रबंधन व विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि मॉक एक्सरसाइज में सिंचाई विभाग नोडल होगा। अन्य संबंधित विभाग अपने सभी उपकरणों के साथ एक्सरसाइज स्थल पर उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि इस मॉक एक्सरसाइज के लिए लघु सचिवालय को ऑपरेशन सेंटर बनाया जाएगा।
खुबडू में आयोजित होने वाली मॉक एक्सरसाइज के लिए पंचायत भवन खुबडू को स्टेजिंग एरिया व सीएचसी गन्नौर को हेल्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। ककरोई में होने वाली मॉक एक्सरसाइज के लिए पंचायत भवन, ककरोई को स्टेजिंग एरिया व सिविल अस्पताल सोनीपत को हेल्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि आपदा के समय त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई बेहद आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। यह मॉक एक्सरसाइज पूरी तरह प्रशासनिक अभ्यास का हिस्सा है।
इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, तहसीलदार कीर्ति, सेना से मेजर अनिल मिश्रा, लेफ्टिनेंट राजशेखर एन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed