{"_id":"64fb73059cf6fd44de04ecf4","slug":"mobile-theft-of-two-passengers-at-the-station-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5696-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्टेशन पर दो यात्रियों के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्टेशन पर दो यात्रियों के मोबाइल चोरी
Sat, 09 Sep 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते समय दो यात्रियों के मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव कोलारी निवासी शिवम सक्सेना ने दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह सोनीपत से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। भीड़ अधिक होने के कारण किसी ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। मोबाइल के कवर में 300 रुपये भी थे। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सोनीपत पुलिस को दी है।
वहीं मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के गांव हड़वाजी निवासी विनय ने दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर बताया कि वह सोनीपत स्टेशन से दिल्ली के लिए आने के ट्रेन में सवार हुआ था। भीड़ किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल के कवर में मुरैना का टिकट व आधार कार्ड था। जीरो एफआईआर मिलने पर सोनीपत राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।