फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mobile snatched from the hand of a girl talking

बातचीत कर रही युवती के हाथ से मोबाइल झपटा

Thu, 18 Aug 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from the hand of a girl talking
सिक्का कॉलोनी स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के पास खड़े होकर बातचीत कर रही युवती के हाथ से बाइक सवार दो झपटमार मोबाइल छीनकर भाग गए। युवती ने शोर मचाया लेकिन झपटमार भाग निकले। युवती ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव राई निवासी रुचिका ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को काम के सिलसिले में सोनीपत आई थी। वह घर जाने के लिए सिक्का कॉलोनी के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास आकर खड़ी हो गई। इसी बीच वह मोबाइल पर बातचीत करने लगी। जब वह बातचीत कर रही थी तो उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से वह स्तब्ध रह गई। उसने शोर मचाकर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गली में भाग निकले।
विज्ञापन

युवती ने मोबाइल झपटने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed