फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mobile phones of DCP's cook and female employee of educational institution snatched

Sonipat News: डीसीपी के कुक और शिक्षण संस्थान की महिला कर्मी का मोबाइल छीना

Sat, 29 Jun 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Jun 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Mobile phones of DCP's cook and female employee of educational institution snatched
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर झपटमार डीसीपी मुख्यालय के कुक और शिक्षण संस्थान की महिला कर्मी का मोबाइल छीन ले गए। पीडि़तों के बयान पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


सुंदर सांवरी निवासी घनश्याम ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह डीसीपी मुख्यालय के पास बतौर कुक कार्यरत हैं। वह 28 जून को दोपहर बाद ऑटो में सवार होकर काम पर आ रहे थे। जब वह अशोका विवि के कट के पास पहुंचे तो बहालगढ़ की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल झपट ले गए। वह ऑटो में बैठे थे, जिसके चलते बाइक का नंबर नहीं देख सके। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




महिला कर्मी का मोबाइल छीना

शनि मंदिर के पास सुंदर सांवरी की रहने वाली अनीता ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह गेटवे स्कूल में कर्मी हैं। वह 6 जून की शाम को छुट्टी के बाद पैदल ही सेक्टर से जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक उनका मोबाइल छीन ले गए थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब बेटी के कहने के बाद पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed