फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA suggests alternative of canal route for bypass in Gannour during Assembly session

Sonipat News: विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान गन्नौर में बाईपास के लिए सुझाया नहरी मार्ग का विकल्प

Tue, 23 Dec 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
MLA suggests alternative of canal route for bypass in Gannour during Assembly session
फोटो 31- हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान गन्नौर में बाइपास बनाने की मांग उठाते विधाय
गन्नौर। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक देवेंद्र कादियान ने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के पटल पर रखा। विधायक ने शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बाइपास के निर्माण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सरकार के समक्ष जमीन अधिग्रहण की बाधाओं को दूर करने के लिए नया विकल्प पेश किया।
विज्ञापन


विधायक कादियान ने कहा कि गन्नौर शहर को जाम के झंझट से मुक्त करना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि नहरी विभाग, राजपुरा माइनर के साथ लगती जमीन लाेक निर्माण विभाग को सौंप दे और वहां लिंक रोड का निर्माण हो जाए तो शहर का 40 फीसदी यातायात दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन

इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार बाईपास के लिए गंभीर है। मंत्री ने कहा कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और विधायक की ओर से सुझाए गए नहरी मार्ग के विकल्प की विजिबिलिटी की जांच कर जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जलभराव से मुक्ति के लिए 14 करोड़ की योजना

शहर में जल निकासी की समस्या पर चर्चा करते हुए विधायक देवेंद्र कादियान ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गन्नौर में स्ट्रॉम वाटर लाइन डालने के लिए 14 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसके तहत 2200 मीटर लंबी लाइन डाली जाएगी। पंपिंग स्टेशन के लिए 1200 वर्ग फुट जमीन की आवश्यकता है, जिसके लिए मार्केटिंग बोर्ड को पत्र लिखा गया है। जमीन मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।




किसानों और बुनियादी ढांचे को घेरा

विधायक कादियान ने किसानों का पक्ष रखते हुए खाद (यूरिया व डीएपी) की जमाखोरी का मुद्दा उठाया और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यमुना क्षेत्र के पबनेरा व पीरगढ़ी घाट पर हुए कटाव को रोकने के लिए ठोकर बनाने और अगवानपुर फाटक पर अधर में लटके ओवरब्रिज के निर्माण को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। विधायक ने गन्नौर नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग दोहराई। सरकार ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed