फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA started development works worth Rs 3.63 crore

Sonipat News: विधायक ने 3.63 करोड़ के विकास कार्य शुरू कराए

Thu, 07 Nov 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA started development works worth Rs 3.63 crore
फोटो 34. सोनीपत के इंडियन काॅलोनी में गली निर्माण कार्य के शुभारंभ पर नक्शा देखते विधायक निखिल
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने बुधवार को नारियल तोड़कर इंडियन काॅलोनी, शास्त्री काॅलोनी और इंडियन काॅलोनी एक्सटेंशन में कराए जाने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले नगर निगम की 21 काॅलोनियों को वैध घोषित किया था। इन काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में वैध घोषित की गई इंडियन कॉलोनी एक्सटेंशन की 33 विभिन्न गलियों (मुख्य और ब्रांच गलियों) को 2.41 करोड़ रुपये से इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाकर पक्का किया जाएगा। इंडियन काॅलोनी की आठ गलियों और शास्त्री काॅलोनी की तीन गलियों को 1.22 करोड़ रुपये से पक्का किया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने बताया कि काॅलोनियों में सीवर लाइन, पेयजल आपूर्ति और गलियां पक्की होने संबंधी कार्य प्राथमिकता से करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निगम अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को गलियों का निर्माण तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के आदेश दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बत्रा, नरेश वर्मा, निगम पार्षद बिजेंद्र मलिक, सोनू सुहाग, वीरेंद्र सिंह लोहचब, बलवंत, हरपाल, भगत सिंह, अमित, सुधीर, तेजवीर, कमल सिंह, मोहन, राधेश्याम, सुनीता, रेखा, शैली, मंजू, आनंद, अशोक पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed