फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA Ramkumar Gautam came out in support of Yogi Adityanath, saying Shankaracharya had spoken wrongly.

Sonipat News: योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे विधायक रामकुमार गौतम, कहा-गलत बोल गए शंकराचार्य

Sat, 28 Feb 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
MLA Ramkumar Gautam came out in support of Yogi Adityanath, saying Shankaracharya had spoken wrongly.
सोनीपत बार एसोसिएशन में बेटे रजत गौतम के लिए वोट मांगने पहुंचे भाजपा विधायक रामकुमार गौतम मीडिय
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बनाम शंकराचार्य के मुद्दे पर शुक्रवार को सोनीपत में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं नारनौंद के भाजपा विधायक रामकुमार गौतम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे नजर आए। गौतम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बहुत काम किए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश का माहौल पूरी तरह बदलकर रख दिया है।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने जो भी कहा, वह गलत कहा है। दरअसल, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बेटे रजत गौतम ने मेंबर के पद के लिए नामांकन दाखिल कर रखा है।
विज्ञापन

रामकुमार गौतम शुक्रवार को अपने बेटे के लिए वोट मांगने सोनीपत पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी की। गौतम ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की तारीफ पर जवाब दिया कि विधानसभा में जो भी बात कहता हूं, सब शब्द सही कहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के आरोपों पर गौतम ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए जो काम कर रहे हैं, वो आज तक कोई नहीं कर पाया। कुरुक्षेत्र में सभी गुरुओं को प्रणाम किया गया। हिंदू धर्म पर मोदी सरकार में बहुत कुछ हुआ है। यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को गलत बोल रहे हैं। उन्होंने बहुत काम किए हैं। हरियाणा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed