फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA listened to public problems in public dialogue program

Sonipat News: जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने जनसमस्याएं सुनी

Sat, 30 Dec 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
MLA listened to public problems in public dialogue program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सरकार की योजनाओं को हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को गांव बड़ौली व गढ़ मिर्कपुर पहुंची। जहां राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने यात्रा का स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने जनसमस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव अगवानपुर व पांची जाटान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ गन्नौर नगरपालिका के चेयरमैन अरुण त्यागी और गांव दोदवा व गुहणा में जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन कल्पना देवी ने किया।

भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने दिलाई हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ
गोहाना। भाजपा नेता व ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का गांव बिचपड़ी व जवाहरा में स्वागत किया। साथ ही लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, पेंशन पत्र, गैस सिलिंडर व प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस दौरान मुंडलाना ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन सुशीला शर्मा, सुधीर मलिक, राजकुमार शर्मा, अनुप कुंडू, आजाद, सुरेंद्र आर्य, ओमवीर वत्स, सोनिया मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed