{"_id":"65c66480efc68d73070ddd29","slug":"mla-inspected-the-road-wrote-a-letter-for-high-level-investigation-on-peoples-demand-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113570-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने किया सड़क का निरीक्षण, लोगों की मांग पर उच्च स्तरीय जांच के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने किया सड़क का निरीक्षण, लोगों की मांग पर उच्च स्तरीय जांच के लिए लिखा पत्र
Fri, 09 Feb 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के कबीरपुर में जन समस्याएं सुनने के बाद फोन पर अधिकारियों से बात करते विधायक सुरेंद्र पं
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने शुक्रवार को कबीरपुर में मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लोगों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से जिस एजेंसी से सड़क का निर्माण करवाया गया है, उसमें धांधली की गई है। इसलिए इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इस पर विधायक ने उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखकर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने ओल्ड डीसी रोड से कबीरपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क को नए सिरे से बनाने की अनुशंसा की थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 50 लाख रुपये की लागत से सड़क के निर्माण के लिए एक एजेंसी को कार्य आवंटित किया गया। लोगों ने बताया कि सड़क पर जो ब्लॉक पहले लगाए गए थे, वही ब्लॉक लगाकर कम से पल्ला झाड़ लिया गया है। सड़क की पहले जितनी चौड़ाई थी उसे चौड़ाई को भी कम कर दिया गया है। साथ ही आज सड़क की हालत पहले से बदतर हो गई है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने पत्र लिखकर संबंधित एजेंसी को सोनीपत में जितने भी निर्माण कार्य आवंटित किए गए हैं सभी की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की।