फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA Atri visited the striking employees.

Sonipat News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों के बीच पहुंचे विधायक अत्री

Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
MLA Atri visited the striking employees.
फोटो 22जेएनडी14-विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को मांग पत्र सौंपते हुए हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। स
उचाना। सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों का मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में चल रहे धरने पर शनिवार को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री पहुंचे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने विधायक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन


अग्निशमन संगठन के प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारी पहले भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। उस दौरान सरकार ने उनकी मांगें मान ली थीं, लेकिन अभी तक मांगों को लागू करने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इसके चलते कर्मचारियों को मजबूरी में दोबारा हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है। कर्मचारियों की जो मांगें मानी गई थीं, उन्हें लागू करने के लिए जल्द पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे सभी उनके परिवार के सदस्य हैं। कर्मचारियों द्वारा दिया गया मांग पत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों के वकील बनकर उनकी बात मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इससे पहले भी वे कर्मचारियों के बीच पहुंचे थे और आज भी उनके बीच आए हैं। कर्मचारियों का उन पर जो भरोसा और विश्वास है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक के रूप में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की आवाज बनकर उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और जल्द समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed