फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA and former mayor inaugurated development works worth Rs 1.46 crore.

Sonipat News: 1.46 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक व पूर्व मेयर ने किया शुभारंभ

Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
MLA and former mayor inaugurated development works worth Rs 1.46 crore.
वार्ड-14 में ग​ली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक नि​खिल मदान व पूर्व मेयर राजीव जैन। 
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और पूर्व मेयर राजीव जैन सोमवार को वार्ड-14 में एक करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक मदान ने बताया कि लगभग 85 लाख रुपये की लागत से वार्ड-14 के मोहन नगर-2 में कच्ची पड़ी विभिन्न गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का करने के कार्य को शुरू करवाया है।
विज्ञापन



पूर्व मेयर राजीव जैन ने बताया कि राजीव नगर की विभिन्न गलियों को 61 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया है। इस कार्य में गली नंबर एक से लेकर गली नंबर छह तक सभी गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद बबीता कौशिक, संगीता सैनी, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, त्रिभुवन कौशिक, देवेंद्र सैनी, संजय ठेकेदार, हरि सिंह, राहुल छिक्कारा, परवीन सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.25 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक केंद्र का किया लोकार्पण



विधायक निखिल मदान और पूर्व मेयर राजीव जैन वार्ड-13 के शादीपुर गांव में 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत बने सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक मदान ने बताया कि शादीपुर गांव में सामुदायिक केंद्र बनने से शादीपुर के साथ-साथ कैलाश कॉलोनी और शांति विहार के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed