फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Buniyaad... Rai Block tops in the first phase examination, Sonipat lags behind

Sonipat News: मिशन बुनियाद...प्रथम चरण की परीक्षा में राई ब्लॉक अव्वल, सोनीपत पिछड़ा

Thu, 22 Jan 2026 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad... Rai Block tops in the first phase examination, Sonipat lags behind
सोनीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से मिशन बुनियाद के तहत आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में 1,235 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। जारी किए गए परिणाम में राई ब्लॉक ने जिलास्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि सोनीपत ब्लॉक सबसे पीछे रहा।
विज्ञापन

प्रथम चरण की परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में राई ब्लॉक के बीसवां मील स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के सर्वाधिक 47 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह विद्यालय जिलास्तर पर पहले स्थान पर है। वहीं, गोहाना स्थित राजकीय विद्यालय के 32 विद्यार्थी सफल होकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय की 25 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कथूरा ब्लॉक के गांव छपरा स्थित राजकीय विद्यालय के छात्र निर्भय ने 190 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा तथा जिले व ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना के राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा वंशिका ने 180 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा व जिले में दूसरा तथा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोहाना के राजकीय विद्यालय के छात्र वंश पांचाल ने 180 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिले में 80 फीसदी उपस्थिति दर्ज

विद्यार्थियों की शैक्षणिक बुनियाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में पांच खंडों में दो-दो तथा दो खंडों में एक-एक केंद्र सहित कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए 4,454 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 3527 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस प्रकार जिले में 80 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई थी।
30 जनवरी को होगी दूसरे चरण की परीक्षा

प्रथम चरण में सफल रहे 1235 विद्यार्थी अब 30 जनवरी को आयोजित होने वाली दूसरे चरण की सब्जेक्टिव टाइप परीक्षा में भाग लेंगे। इस चरण में 50 अंकों के कुल 10 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए विद्यार्थियों को सवा घंटे का समय दिया जाएगा। तीनों चरणों में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को जिले में संचालित चार विशेष केंद्रों पर एनडीए, सुपर-100, नीट, आईआईटी व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वर्जन
मिशन बुनियाद के प्रथम चरण का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें जिले के 1235 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सफल विद्यार्थी अब 30 जनवरी को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed