{"_id":"661ffd04eab114faca0b6d98","slug":"mission-buniyaad-level-3-exam-will-be-held-on-26th-april-schedule-released-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116955-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 26 अप्रैल को होगी मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 26 अप्रैल को होगी मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा, शेड्यूल जारी
Wed, 17 Apr 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
सोनीपत। शिक्षा निदेशालय ने मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले में बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए शहर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 223 विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के लिए परीक्षा की अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं।
बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा को लेकर जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) सुरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को ही लेवल-3 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। परीक्षा को बेहतर तरीके से संपन्न करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य : डीएसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियाें को एक घंटा पहले यानी 11.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। जिस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उस स्कूल के मुखिया ही केंद्र अधीक्षक होंगे। परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रहेगी।
विज्ञापन
मिशन बुनियाद कार्यक्रम पर एक नजर
बुनियाद लेवल-1 के लिए पंजीकृत हुए थे विद्यार्थी 3383
बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे विद्यार्थी 3002
बुनियाद लेवल-1 में उत्तीर्ण हुए थे विद्यार्थी 1185
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में शामिल विद्यार्थी 1028
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी 223
26 अप्रैल को ही होगा जिलास्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम
डीएसएस ने बताया कि 26 अप्रैल को ही परीक्षा के बाद गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार होंगे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा, जिला गणित विशेषज्ञ नीति, बुनियाद कार्यक्रम के नए 223 व पुराने 119 विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावक व स्कूल प्राचार्य शामिल होंगे।
वर्जन
जिले में मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में 223 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। बुनियाद परीक्षा के उपरांत ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत