फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Two days left to apply, applications received less than the allotted seats so far

मिशन एडमिशन : आवेदन करने के दो दिन शेष, अभी तक निर्धारित सीटों से भी कम हुए आवेदन

Sun, 23 Jun 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Two days left to apply, applications received less than the allotted seats so far
सोनीपत। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की धीमी गति ने कॉलेज प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि अधिकतर महाविद्यालयों में अब तक निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन हुए हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों के पास महज दो दिन का समय शेष है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून से प्रारंभ की थी। शुरुआत के दो दिन पोर्टल नहीं खुलने से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके बाद आवेदन की धीमी गति के पीछे भीषण गर्मी को कारण माना जा रहा था। कयास लगाए गए थे कि 15 जून के बाद आवेदन प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि सिर पर आने के बावजूद भी जिले के कॉलेजों में दाखिला लेने की तरफ विद्यार्थियों का रुझान बेहद कम है। यही कारण है कि कॉलेजों में अब तक बेहद कम आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली का रुख कर रहे विद्यार्थी
महाविद्यालयों के प्राचार्यों की मानें तो स्नातक स्तर पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद दिल्ली के संस्थान बने हैं। अधिकतर विद्यार्थी दिल्ली के कॉलेजों में ही दाखिले को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि वह दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। प्राचार्यों की मानें तो दिल्ली में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जिले के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। दिल्ली में दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थी फिर गृह जिले में अपनी दूसरी प्राथमिकता की तरफ रुख करेंगे। ऐसे मेंं कॉलेज प्रबंधन को करीब 15 जुलाई तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कॉलेज में अभी आवेदन प्रक्रिया धीमी चल रही है। विद्यार्थी दिल्ली के कॉलेजों में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहां दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थी अपने जिले के कॉलेजों का रुख करेंगे।-डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, सीआरए कॉलेज, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed