फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Students gathered on the last date to get the certificate verified, Thursday is the last day to deposit fees

मिशन एडमिशन : प्रमाण पत्र सत्यापित करवाने की अंतिम तिथि पर उमड़े विद्यार्थी, वीरवार को फीस जमा करवाने का आखिरी दिन

Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Students gathered on the last date to get the certificate verified, Thursday is the last day to deposit fees
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया के दौरान बुधवार को प्रमाण पत्र सत्यापित करवाने का अंतिम दिन रहा। जिस कारण दिन प्रमाण पत्र सत्यापित करवाने के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में अलग से हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया था। अंतिम तिथि होने के कारण आईटीआई में देर शाम तक प्रमाण पत्र सत्यापित करने का काम चला। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो जिन विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापित हो चुके हैं, वे वीरवार तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर लें, क्योंकि वीरवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है, लेकिन विद्यार्थी दाखिले के लिए ज्यादा रुझान नहीं दिखा रहे। यही कारण है कि चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी महज आधी सीटों पर ही दाखिले सुनिश्चित हो पाए हैं। आईटीआई में दाखिले के लिए चल रही बेहद धीमी गति को देखते हुए ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने दाखिला प्रक्रिया को चार चरणों से बढ़ाकर पांच चरण में पूरी करने का निर्णय लिया था। साथ ही उन विद्यार्थियों को भी एक मौका दिया था, जो आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं, लेकिन अभी तक आवेदन करने से वंचित रहे हैं।
विज्ञापन

21 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने पांचवें चरण का शेड्यूल जारी किया था। जिसके अनुसार पहले 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की छूट दी थी, लेकिन बाद में इस तिथि को बढ़ा दिया। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 21 नवंबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा पांचवें चरण का शेड्यूल
-पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी 21 नवंबर
-संस्थान व ट्रेड बदलने के लिए खोला जाएगा पोर्टल 22 व 23 नवंबर
-पांचवीं मेरिट सूची जारी की जाएगी 24 नवंबर
-दस्तावेजों की जांच 24 से 25 नवंबर
-फीस जमा करने की तिथि 24 से 25 नवंबर
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को अंतिम तिथि होने के कारण प्रमाण पत्र सत्यापित करवाने वाले विद्यार्थियों की भीड़ रही। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाया गया है। जो विद्यार्थी अब तक दाखिले से वंचित हैं वे पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल 21 नवंबर तक खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। -विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed