फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Students arrived to apply in colleges, portal not open

मिशन एडमिशन : महाविद्यालयों में आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी, नहीं खुला पोर्टल

Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Students arrived to apply in colleges, portal not open
दाखिले को लेकर प्राध्यापकों से जानकारी लेती छात्राएं। - फोटो : Sonipat
महाविद्यालय में दाखिले के लिए वीरवार से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पोर्टल न खुलने के कारण शुरू ही नहीं हो पाई। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को काफी देर इंतजार करने बाद बिना फार्म भरे लौटना पड़ा। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मुख्यालय से तकनीकी कारणों के चलते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 16 अगस्त को पोर्टल खोला जाएगा। उसके बाद ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

नए शेड्यूल को लेकर असमंजस
पुराने शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन पोर्टल न खुल पाने के कारण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई, जिसके बाद परेशान विद्यार्थियों और कालेज प्रशासन ने इस संबंध में डीजीएचई (उच्चतर शिक्षा विभाग) से संपर्क किया तो उन्हें सिर्फ इतनी ही सूचना मिली कि पोर्टल 16 अगस्त को खोला जाएगा। आवेदन का शेड्यूल क्या रहेगा, इस संबंध में वीरवार को कोई जानकारी कॉलेज व विद्यार्थियों को प्राप्त नही हुई। इस कारण दिनभर विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोहाना के चार महाविद्यालयों में 1700 सीटों पर होने हैं दाखिले
गोहाना क्षेत्र में चार राजकीय कॉलेज हैं, जिनमें विभिन्न कोर्सों की करीब 1700 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन होने हैं। इनमें राजकीय महिला कॉलेज गोहाना, राजकीय कालेज बड़ौता, राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां और बरोदा शामिल हैं। इन कॉलेजों में वीरवार से दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन होने थे। इसके लिए छात्राएं भी कॉलेज में पहुंचीं, लेकिन आवेदन प्रक्रिया स्थगित हो गई। बताया जा रहा है कि इसके लिए दोबारा से शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित
राजकीय महिला कॉलेज में एक हेल्प डेस्क शुरू किया गया। यहां छात्राओं की सहायता के लिए प्राध्यापक ड्यूटी देंगे। किसी छात्रा को ऑनलाइन आवेदन में परेशानी हुई तो उसकी मदद भी करेंगे। इससे छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी।
राजकीय महिला कॉलेज गोहाना
कोर्स सीटें
बीए 600
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी मेडिकल 60
बीएससी कंप्यूटर साइंस 40
बीकॉम 120
बीकॉम ऑनर्स 40
बीबीए 40
-----
राजकीय कॉलेज बड़ौता
बीए 240
बीकॉम 80
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीएससी नॉन मेडिकल 80
----
राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां
बीए 60
----
राजकीय कॉलेज बरोदा
बीए ---60
वर्जन
कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया वीरवार को शुरू नहीं हो पाई। मुख्यालय से ही तकनीकी कारणों के चलते प्रक्रिया पर रोक लगाने की सूचना मिली है। दाखिलों के लिए दोबारा से शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है। फिर भी छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क शुरू कर दिया है। उन्हें कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

- डॉ. दिनेश सहारन, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना
--
वर्जन
डीजीएचई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते पोर्टल नहीं खुल पाया। 16 अगस्त को पोर्टल खोलने की बात कही गई है। इस बारे में विद्यार्थियों को बता दिया गया है।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed