फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Electrician trade became the first choice of students

मिशन एडमिशन : इलेक्ट्रीशियन ट्रेड बनी विद्यार्थियों की पहली पसंद

Sat, 09 Oct 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Electrician trade became the first choice of students
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस वर्ष भी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड ही विद्यार्थियों की पहली पसंद रही। इस ट्रेड की निर्धारित सीटों के लिए करीब 60 फीसदी अधिक आवेदन आए हैं। वहीं फीटर व वायरमैन ट्रेड की तरफ भी विद्यार्थियों का रुझान देखने को मिला। दूसरी तरफ विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए छह ड्यूल कोर्स की बात करें तो यहां विद्यार्थियों ने चार पाठ्यक्रमों में ही रुचि दिखाई है, जबकि दो में निर्धारित सीट से भी कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में करीब पांच हजार सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्तूबर को पूरी हो चुकी है। कोरोना महामारी के कारण 10वीं व 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के पास होने से इस बार आईटीआई की तरफ विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि जिला आईटीआई में 27 ट्रेड में 964 सीटों पर इस बार 6492 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदन इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए आए हैं। इस ट्रेड की कुल 20 सीटों के लिए 1198 आवेदन मिले हैं। इलेक्ट्रीशियन के बाद फीटर व वायरमैन विद्यार्थियों की दूसरी पसंद रही। फीटर की 40 सीटों के लिए 684 आवेदन व वायरमैन की 40 सीटों के लिए 589 विद्यार्थियों ने किया आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी को 11 अक्तूबर को लगने वाली पहली मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

दाखिले से वंचित रह सकते हैं काफी विद्यार्थी
आईटीआई प्रबंधन की मानें तो दाखिले के लिए एक विद्यार्थी ने एक साथ कई ट्रेड में आवेदन किया है। यही कारण है कि 964 सीटों के लिए 6492 आवेदन मिले हैं। अगर किसी विद्यार्थी का नंबर पहले राउंड में नहीं आता है तो वह दूसरे राउंड के लिए आवेदन कर सकता है। दाखिला प्रक्रिया चार राउंड में पूरी होनी है। हालांकि निर्धारित सीटें पूरी होने पर इस बार काफी विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूल कोर्स पीपीओ व जीआईए में विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रुचि
युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से आईटीआई में शुरू किए गए छह ड्यूल कोर्स में भी इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड की तरफ ही विद्यार्थियों का अधिक रुझान रहा है। वहीं ड्यूल कोर्स प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर (पीपीओ) व जीओ इंफॉरमेटिक्स असिस्टेंट (जीआईए) में निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन मिले हैं।
दाखिला प्रक्रिया के लिए अवकाश रद्द
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने निर्देश दिए हैं कि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक, कार्यालय अधीक्षक को अवकाश पर जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी विशेष परिस्थिति में ही अवकाश लिया जा सकता है, इसके लिए निदेशक से अनुमोदन करना होगा।

किस ट्रेड में कितने आवेदन आए
ट्रेड - कुल सीट- आवेदन
इलेक्ट्रीशियन - 20- 1198
इलेक्ट्रीशियन, ड्यूल- 40- 279
फीटर - 40- 684
वायरमैन - 40- 589
रेफ्रीजरेशन व एसी तकनीशियन - 48- 421
मोटर व्हीकल मैकेनिक - 48- 413
टर्नर- 40- 137
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ड्यूल - 48- 244
ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल - 40- 139
पलंबर - 48- 195
डीजल मैकेनिक - 24- 338
डीजल मैकेनिक, ड्यूल - 24- 116
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी - 48- 304
स्टेनोग्राफर हिंदी - 48- 268
मशिनिष्ट - 60- 278
वेल्डर - 60- 263
टूल व डाई मेकर, ड्यूल - 24- 112
लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक - 24- 92
कारपेंटर - 48- 82
शीट मेटल वर्कर - 20- 79
शीट मेटल वर्कर, ड्यूल - 20- 56
फाउंड्रीमैन - 48- 42
ग्राइंडर मशीनिष्ट - 20- 32
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर - 20- 31
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ड्यूल- 20- 19
पेंटर जनरल - 20- 67
जीओ इंफॉरमेटिक्स असिस्टेंट - 24- 14
कुल - 6492
वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला आईटीआई में 27 ट्रेड की 964 सीटों के लिए 6492 आवेदन मिले हैं। 11 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। आईटीआई में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभिन्न ट्रेड के लिए दाखिले चार राउंड में किए जाएंगे।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed