फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misdeed with School girl in Sonipat

Haryana Crime: 12वीं की छात्रा से पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 08:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 08:35 PM IST
सार

 12वीं की छात्रा के साथ ITI में पढ़ने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। 

विज्ञापन
Misdeed with School girl in Sonipat
12वीं की छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने आईटीआई के छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने पहले छात्रा से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती की बाद में उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


धोखे से ले गया अपने घर 

थाना शहर क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली 12वीं कक्षा की 16 साल की छात्रा की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई थी। युवक गोहाना बाईपास के का रहने वाला है जो आईटीआई का छात्र है। दोनों इंस्टाग्राम पर बातचीत करने लगे। आरोप है कि पीड़िता सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकली तो युवक उसे कॉलोनी के पास ही मिल गया। वह उसे स्कूल तक पहुंचाने की बात कह कर अपने साथ ले गया और बाद में उसे अपने घर ले गया। 
विज्ञापन


छात्रा को दी जान से मारने की धमकी 

आरोपी के माता-पिता बाहर गए हुए थे जिसके बाद मौका पाकर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। वहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती बताई। बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दी। थाना शहर प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।  मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: बहादुरगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed