फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misdeed with minor girl in Sonipat

Haryana: किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़ित परिजनों ने थाने में दी शिकायत, केस दर्ज

Sat, 13 Dec 2025 08:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 08:46 PM IST
सार

 नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर ये आरोप लगाए हैं जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Sonipat
दुष्कर्म। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कुंडली थाना क्षेत्र के शॉपिंग मॉल की छत पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसके सहपाठी पर लगा है। कुंडली थाना पुलिस ने किशोर के खिलाफ 4 व 6 पॉक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


राई थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के साथ गांव का किशोर भी पढ़ता है। दोनों के बीच बोलचाल थी। आरोप है कि सहपाठी ने उनकी बेटी को मॉल में घुमाने का झांसा दिया व उनकी बेटी को कुंडली क्षेत्र के शॉपिंग मॉल में ले आया। जहां वह उनकी बेटी को मॉल की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बेटी को धमकी देकर डराया गया। जब बेटी परेशान दिखाई दी तो परिजनों ने उससे बातचीत की। इस पर बेटी ने घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कुंडली थाना पुलिस में शिकायत दी। कुंडली थाना पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि किशोर को जल्द अभिरक्षा में लिया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed