{"_id":"66d20d7755b21f8e71063777","slug":"miscreants-looted-rs-25000-from-a-shopkeeper-at-gunpoint-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123763-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 25 हजार लूटे
Fri, 30 Aug 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के बीसवां मील चौक के पास दुकान में घुसकर दुकानदार से लूटते दिखाई दे रहे संदिग्ध। स्राेत
राई। जीटी रोड पर बीसवां मील चौक के पास मोबाइल की दुकान में घुसकर दो बदमाश पिस्तौल के बल पर दुकानदार से 25 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने शोर मचाने और पीछा करने पर दुकानदार को गोली मारने की धमकी भी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश कर दी है।
गांव जाखौली निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह गांव बढ़मलिक के मोड़ पर लवी टेलीकाॅम से मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम को दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक उनकी दुकान पर आए इनमें से एक हेलमेट पहन रखा था। दूसरे ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। आते ही कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने काउंटर में रखे करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए और पीछा करने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कहा यदि शोर मचाया तो गोली मारकर छलनी कर देंगे। इसके बाद वह बाहर खड़ी बिना नंबर की बाइक पर बैठकर गांव जठेड़ी की ओर भाग गए। मामले की सूचना पाकर राई थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।