{"_id":"68f8b7c076758feae10ca586","slug":"miscreants-beaten-a-young-boy-in-sonipat-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बदमाशों ने की युवक की जमकर पिटाई, बेहोश होने तक पीटा, बोले जातिसूचक शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: बदमाशों ने की युवक की जमकर पिटाई, बेहोश होने तक पीटा, बोले जातिसूचक शब्द
Wed, 22 Oct 2025 04:24 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 22 Oct 2025 04:24 PM IST
सार
गोहाना के गांव नगर में युवक के साथ अमानवीय वारदात का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पीड़ित के कपड़े उतरवाकर उसे गैस पाइप से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
युवक की बदमाशों ने की जमकर पिटाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
गोहाना के गांव नगर में युवक के साथ अमानवीय वारदात का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पीड़ित के कपड़े उतरवाकर उसे गैस पाइप से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की गई और मना करने पर लगातार जातिसूचक शब्द कहे गए। घटना के बाद पीड़ित युवक को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रोलद निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका परिचय गांव मुंडलाना निवासी जयभगवान से था। 18 अक्तूबर को जयभगवान ने उन्हें कॉल कर गोहाना बुलाया था। सोनीपत मोड़ पर जयभगवान अपने एक साथी के साथ बाइक पर खड़ा मिला था। इसके बाद दोनों उन्हें लेकर गांव नगर के पास बंद पड़े सर्विस स्टेशन में पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही दोनों ने गेट बंद कर दिया था और गैस पाइप से पिटाई शुरू कर दी। बिजेंद्र के भाई मोहित ने बताया कि उनके भाई पर जयभगवान उसकी डेयरी में काम करने का दबाव बना रहा था। उनके भाई ने काम करने से मना किया तो उसकी पिटाई की गई।

Trending Videos
बेहोश होने तक की पीटा
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कपड़े उतरवाकर और हाथ-पैरों पर खड़े होकर बुरी तरह से पीटा। इसके अलावा जबरन शराब पीने को कहा गया, मना करने पर और ज्यादा पीटा गया। आरोप है कि दोनों तब तक मारपीट करते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। होश में आने पर युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की पैंट की जेब से मोबाइल और पर्स गायब था, जिसमें 9500 रुपये, आधार और पैन कार्ड थे।
युवक अस्पताल में भर्ती
होश आया तो बिजेंद्र सड़क किनारे पड़ा था। एक राहगीर ने उसे उसकी मौसी के घर पहुंचाया जिसके बाद युवक को गोहाना के नागरिक अस्पताल ले जा गया। हालत गंभीर होने पर उसे बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और जयभगवान सहित दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसीपी राहुल देव को सौंपी गई है।