फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mischievous elements created trouble in village Chinouli

कपास की ट्राली और बाइक जलाई, तीन वाहनों के शीशे तोड़े, दो बाइक नाले में फेंकी और एक चोरी कर ले गए

Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements created trouble in village Chinouli
गांव छिनौली में शरारती तत्वों द्वारा रजवाहे में फेंकी गई बाइक। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। गांव छिन्नौली में शरारती तत्वों ने मंगलवार रात को जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने गलियों में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही उनमें आग लगा दी। साथ ही दो बाइक रजवाहे में फेंक दीं। यही नहीं एक बाइक को घर से निकालकर व एक कपास से भरी ट्राली को आग के हवाले कर दिया। एक बाइक को चोरी भी कर ले गए। मामले को लेकर लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों ने गांव के एक युवक व उसके साथियों पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव छिन्नौली की पूर्व सरपंच लक्ष्मी देवी व गांव के अन्य लोगों ने अपने वाहन गली में खड़े कर रखे थे। देर रात एक ग्रामीण को बाहर आवाज सुनाई दी तो वह उठकर बाहर आया। ग्रामीण ने देखा कि चौक में खड़ी कपास से भरी ट्राली में आग लगी हुई है। उसने शोर मचाया और आग को काबू करने का प्रयास शुरू किया। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण बाहर आए तो पास कि एक गली में बाइक में भी आग लगी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने देखा कि चौक में खड़े वाहनों के न केवल शीशे तोड़े गए हैं बल्कि सभी वाहनों के टायर भी पंक्चर कर दिए गए हैं। ग्रामीणों को तब पता लगा कि किसी शरारती तत्व ने यह किया है। इसी दौरान ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बीच में से होकर गुजरने वाले रजवाहे में कई बाइक पड़ी हैं। इतना ही नहीं दो ग्रामीणों के घर से बाइक गायब हैं, जिनमें से एक बाइक बुधवार को खेत के रास्ते में पड़ी मिली, जबकि दूसरी का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में गुस्सा है। बुधवार सुबह ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए शिकायत दी। उन्होंने गांव के एक युवक पर शक भी जताया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित अनिल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इन लोगों को हुआ नुकसान
- ग्रामीण अमरजीत की बाइक को घर से बाहर निकालकर आग लगा दी।
- ग्रामीण कर्मजीत के कैंटर के शीशे तोड़ने के साथ टायरों में पंक्चर कर दिया गया।
- ग्रामीण मोहित के कैंटर के शीशे तोड़े व टायर पंक्चर कर दिए गए।
- ग्रामीण अनिल की कपास से भरी खड़ी ट्राली को आग लगा दी गई।
- अभिजीत की कार के शीशे तोड़े व टायर पंक्चर कर दिए।
- विकास की बाइक मकान से उठाकर रजवाहे में फेंक दी गई।
- मुकेश की बाइक रजवाहे में फेंकी गई।
- आजाद की बाइक को उठाकर ले गए, बाइक खेतों के रास्ते में पड़ी मिली।
- जगदीश की बाइक को चोरी कर ले गए।
- पूर्व सरपंच लक्ष्मी देवी के घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए।
ग्रामीणों ने थाने आकर घटना की सूचना दी थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों ने गांव के युवक पर शक जताया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। मामले में सीआईए की भी एक टीम भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसबीर सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।

गांव छिनौली में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा गया कैंटर का शीशा।

गांव छिनौली में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा गया कैंटर का शीशा।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed