फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minor girl gives birth to a child, FIR lodged against husband

Sonipat News: नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Feb 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Minor girl gives birth to a child, FIR lodged against husband
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़े एक संवेदनशील मामले में नागरिक अस्पताल में नाबालिग की डिलीवरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उसके साथ प्रेम विवाह करने वाले युवक के खिलाफ शून्य प्राथमिकी दर्ज कर उसे बिहार के मुंगेर जिला भेज दिया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जांच में सामने आया कि गर्भवती की उम्र 16 वर्ष है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए जिसमें उसने बताया कि वह 22 वर्षीय संतो कुमार से प्रेम करती थी।
विज्ञापन

दोनों ने बिहार में शादी की थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह गर्भवती हो गई थी। करीब दो माह पहले वह संतो कुमार के साथ रोजगार के लिए बहालगढ़ थाना क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने आई थी। यहां दोनों कंपनी परिसर के एक कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके नाबालिग मिलने की पुष्टि हुई। गर्भावस्था की अवधि नौ माह पूर्ण होने के कारण उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। उसने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने नियमानुसार इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के समक्ष नाबालिग ने बयान दर्ज कराए जिसके आधार पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी संतो कुमार के खिलाफ शून्य प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले को जांच के लिए बिहार पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed