{"_id":"6ae3b09aec8cec8efb05c2ce","slug":"minister-unhappy-with-the-functioning-of-cooperative-societies-in-several-districts-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163165-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कई जिलों में सहकारी समितियों के कामकाज पर मंत्री नाराज, सोनीपत के जीएम को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कई जिलों में सहकारी समितियों के कामकाज पर मंत्री नाराज, सोनीपत के जीएम को लगाई फटकार
विज्ञापन
- कमजोर प्रदर्शन पर अधिकारियों को चेतावनी, कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई
- सहकारिता मंत्री बोले हर महीने होगी समीक्षा बैठक, अधिकारी पूरा होमवर्क करके आएं और अपनी परफॉर्मेंस दिखाएं
फोटो 32: सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में बैठक के बाद अधिकारियों के साथ मंंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेश के कई जिलों में सहकारी समितियों के कामकाज पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोनीपत जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक (जीएम) को कमजोर प्रदर्शन को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली समीक्षा बैठक में कामकाज में सुधार नहीं दिखा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बुधवार देर शाम राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सहकारी बैंकों, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) और विभिन्न सहकारी सोसायटियों की जिलावार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। कई जिलों के कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। केवल कागजी रिपोर्ट प्रस्तुत करने से काम नहीं चलेगा, धरातल पर परिणाम दिखाई देने चाहिए।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अब सहकारिता विभाग की हर महीने समीक्षा बैठक होगी। सभी अधिकारी पूरा होमवर्क करके आएं और अपनी परफॉर्मेंस दिखाएं। प्रत्येक अधिकारी को पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई, उपलब्धियों और लंबित कार्यों का पूरा विवरण प्रस्तुत करना होगा। बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय होगी। किसानों और आमजन को सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (आरसीएस) सुभिता ढाका, सहकारी बैंकों के अधिकारी, सहकारी सोसाइटियों के महाप्रबंधक, पैक्स प्रतिनिधि, सहायक रजिस्ट्रार (एआर) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।