फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minister ordered investigation into the allegation of selling 50 year old Chaupal land

Sonipat News: 50 साल पुरानी चौपाल की जमीन बेचने का आरोप मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 30 Aug 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Minister ordered investigation into the allegation of selling 50 year old Chaupal land
फोटो 44: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य मंत्री को अ - फोटो : samvad
सोनीपत। खानपुर खुर्द में 50 साल पुरानी चौपाल की जमीन पर कब्जा करके उसका इंतकाल कराकर गांव के प्रतिनिधि पर बेचने का आरोप लगा है। फरीदाबाद निवासी ओमप्रकाश धामा पैतृक गांव की चौपाल को लेकर दो साल से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री ने एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय को संबंधित जमीन के इंतकाल व उससे जुड़े कागजात की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर किसी ने कोई धोखाधड़ी की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार दोपहर बाद लघु सचिवालय में हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने 16 परिवादों की सुनवाई गई। इस दौरान 13 का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी तीन परिवादों को जल्द निपटान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही पार्श्वनाथ सोसाइटी के रेजिडेंट्स के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रेजिडेंट्स की शिकायत पर सुनवाई करते हुए राज्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने रेजिडेंट्स को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का जिम्मा नगर निगम को सौंप दिया। साथ ही बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वहां रेजिडेंट्स को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न करवाने को लेकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गलत ढंग से पेंशन प्राप्त करने वालों से होगी रिकवरी
पट्टी ब्राह्मणान निवासी अशोक वर्मा व गांव करेवड़ी निवासी राहुल की गलत पेंशन लेने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने डीएसडब्ल्यूओ को निर्देश दिए कि वह संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे रिकवरी करवाना सुनिश्चित करें। गोहाना स्थित एक प्लाॅट की दीवार गिराकर नाजायज रास्ता बनाने की शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री ने अंकित बूरा की शिकायत पर उन्हें निर्देश दिए कि अंसल सुशांत सिटी में जिस रणबीर के नाम प्लॉट अलॉट हुआ था उसे अगली बैठक में यहां प्रस्तुत करें। इसके बाद गांव हसनपुर निवासी संजीव की रास्ते से संबंधित शिकायत पर राज्यमंत्री ने एसडीएम सुभाष चंद्र को जांच करने के निर्देश दिए। गांव सिटावली निवासी संदीप की अवैध कब्जा हटवाकर गली का निर्माण करवाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट की अगली तारीख पर इसकी निशानदेही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जगत सिंह दहिया की धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत पर सेक्टर-27 थाना से संबंधित एसीपी को जांच करने के निर्देश दिए।
निर्धारित जमीन पर दिए जाएं प्लाॅट
राज्य मंत्री गौरव गौरव ने गांव गढ़ी बाला के निवासियों की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लॉटों से संबंधित शिकायत पर पाया कि ये लोग जिस जमीन पर प्लॉट लेने की मांग कर रहे हैं वह किसी निजी व्यक्ति की जमीन है। उसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 117 में से 60 व्यक्ति सरकार की ओर से निर्धारित की गई जमीन पर प्लॉट लेना चाहते है। उन्हें प्लॉट अलॉट करें।

इस मौके पर विधायक निखिल मदान, एसएमडीए की सीईओ मोना श्रीनिवास, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन भी मौजूद रहे।

फोटो 44: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य मंत्री को अ

फोटो 44: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य मंत्री को अ- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed