फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mining

ठेकेदारों ने किसानों की जमीन में करोड़ों का अवैध खनन किया, अफसरों के मामला दबाने पर चंडीगढ़ हुई शिकायत, जांच करने दौड़े अधिकारी

Sun, 29 Sep 2019 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
mining
असदपमुर-नांदनौर में अवैध रेत खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे खनन विभाग के अधिकारी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रेत खनन ठेकेदारों ने नया खेल शुरू कर दिया। पट्टा लेने के बाद किसानों की जमीन में अवैध रूप से खनन करने लगे हैं। असदपुर में ठेकेदारों के इस कारनामे से किसानों में गुस्सा है। पता चलने पर किसानों ने खनन विभाग, पुलिस व डीसी के पास शिकायत की, लेकिन उस शिकायत को दबा दिया गया। किसानों ने चंडीगढ़ में डायरेक्टर व सीएम विंडो पर शिकायत की तो वहां से जांच के आदेश आने पर अधिकारियों ने दौड़ लगाई। खनन विभाग के अधिकारियों ने यमुना में जाकर जांच की तो वहां ठेकेदारों द्वारा अवैध खनन करने से किसानों की जमीन में गहरे गड्ढे हुए मिले। इस मामले में अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

असदपुर में यमुना के अंदर रेत खनन के लिए पट्टा छोड़ा हुआ है। वहां ठेकेदारों ने दो महीने पहले बड़ा खेल कर दिया और खनन विभाग की ओर से जितनी जगह रेत उठाने के लिए हुई थी। उसके अलावा नांदनौर के किसानों सीताराम व राकेश की जमीन में अवैध रूप से रेत खनन कर लिया। ठेकेदारों ने कई जेसीबी लगवाकर दो-तीन दिनों के अंदर ही करोड़ों रुपये का खनन कर लिया और किसानों की जमीन में गहरे गड्ढे कर दिए। इस बारे में पता चलने पर किसान वहां पहुंचे तो उस जमीन को फसल बोने की स्थिति तक में नहीं छोड़ा गया। जिससे दोनों किसानों ने खनन विभाग, पुलिस व डीसी के पास शिकायत दी, लेकिन उसके बावजूद असदपुर के खनन ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उस शिकायत को दबा दिया गया। अफसरों के इस रवैया के बाद भी किसानों ने हिम्मत नहीं हारी और किसानों ने खनन विभाग के डायरेक्टर व सीएम विंडो पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन

ठेकेदारों पर केस दर्ज कराने की तैयारी
इस मामले में जांच के आदेश आने पर खनन विभाग के अधिकारियों को दौड़ लगानी पड़ी। जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार, खनन निरीक्षक गुलशन अपने साथ पुलिस को लेकर जांच के लिए असदपुर में पहुंचे। जहां यमुना में किसान की जमीन में अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे हुए मिले। वहां जमीन की नपाई करने के साथ ही जांच करके टीम वापस लौट गई। इस मामले में खनन विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा तक दर्ज कराया जा सकता है। उधर, जमीन के खेती लायक भी नहीं छोड़े जाने से किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed