Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mining banned in Aravalli hills, government committed to safety: Manohar Lal

अरावली की पहाड़ियों पर खनन प्रतिबंधित, सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मनोहर लाल

Thu, 25 Dec 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mining banned in Aravalli hills, government committed to safety: Manohar Lal
फोटो :18: सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते केंद्र
सोनीपत। अरावली की पहाड़ियों पर खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। भविष्य में भी इस पर्वतमाला को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। इस संवेदनशील विषय पर कांग्रेस तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को भ्रमित कर रही है। यह बात बुधवार को राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के वार्षिकोत्सव के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अरावली की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अरावली पर्वतमाला देश की पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र व राज्य सरकारें इसके संरक्षण के लिए पूरी तरह गंभीर हैं। अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस हर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे पर संवाद करने के बजाय राजनीति करने में जुटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले कांग्रेस ने एसआईआर, वोट जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह किया और अब अरावली की पहाड़ियों को लेकर बेबुनियाद आशंकाएं फैलाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अरावली को लेकर नियम वर्ष 2006 में कांग्रेस की सरकार के समय तय किए गए थे। उन मानदंड में कुछ लोगों ने ढिलाई बरती थी। उनको दोबारा से सख्ती से लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट व कमेटी ने जो कहा है उसको आगे बढ़ाएंगे। दिल्ली के आसपास अरावली है। वहां पर खनन प्रतिबंधित है। वहां पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। केवल दूरदराज से कोई गैरकानूनी खनन न हो इसलिए कुछ मानदंड बनाए गए हैं।

बांग्लादेश की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली

केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कहा कि वहां की घटनाएं अत्यंत दर्दनाक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। इन घटनाओं को लेकर बांग्लादेश को आत्ममंथन करना होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए उसे पश्चाताप करना पड़ेगा।

पाकिस्तान जैसे हालात की ओर बढ़ रहा बांग्लादेश

मनोहर लाल ने कहा कि बांग्लादेश में हालात तेजी से पाकिस्तान जैसे बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को पाकिस्तान के पदचिह्नों पर चलने से बचना चाहिए अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed