फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Millet sold at lower price than MSP, officials came into action after complaining to newly elected MLAs

Sonipat News: एमएसपी से कम भाव में बेच दिया बाजरा, नव निर्वाचित विधायकों को शिकायत करने पर हरकत में आए अधिकारी

Sat, 12 Oct 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Millet sold at lower price than MSP, officials came into action after complaining to newly elected MLAs
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को सीजन में पहली बार बाजरा पहुंचा। यहां हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) के अधिकारी बाजरा खरीदने नहीं पहुंचे तो आढ़तियों ने बोली लगाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम भाव 2400 रुपये क्विंटल में इसे बेच दिया। किसान सत्यदेव खत्री ने मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे राई व सोनीपत के नव निर्वाचित विधायकों के सामने इसकी शिकायत की तो मार्केट कमेटी के अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद सचिव ज्योति मोर ने किसान की ओर से कराए गए ऑनलाइन पंजीकरण की जांच कराई। इसके बाद हैफेड अधिकारियों को संपर्क करके बाजरे की खरीद करने के लिए कहा। बारदाना उपलब्ध न कराए जाने के कारण किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन

जटवाड़ा निवासी किसान सतदेव खत्री ने बताया कि सोमवार सुबह वह जब अनाज मंडी में दो एकड़ का बाजरा पहुंचे तो कांटे पर गेट पास जारी करने वाला कोई कर्मचारी नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने आढ़तियों को बाजरे के बारे में अवगत कराया था। सुबह एजेंसी के कारिंदे ने बोली लगाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा खरीद लिया। राई से नव निर्वाचित विधायक कृष्णा गहलावत व सोनीपत से नव निर्वाचित विधायक निखिल मदान मंडी में खरीद प्रक्रिया की व्यवस्था देखने पहुंचे तो किसान सत्यदेव खत्री ने उन्हें मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बाजरे का ऑनलाइन पंजीकरण करा रखा है। नव निर्वाचित विधायक निखिल मदान ने मार्केट कमेटी की सचिव ज्योति मोर को जांच के निर्देश दिए। किसान का आरोप है कि जांच प्रक्रिया के बाद शाम तक हैफेड ने बारदाना उपलब्ध नहीं कराया है। सचिव ज्योति मोर का कहना है कि किसान का बाजरा एमएसपी 2625 रुपये की दर से खरीद लिया गया है। सुबह बाजरे का वजन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
नव निर्वाचित विधायक व एसीएस ने 24 घंटे में फसल के उठान के दिए निर्देश
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी का नव निर्वाचित विधायक डॉ. अरविंद शर्मा व अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) आनंद मोहन शरण ने दौरा किया। उन्होंने फसल की आवक, खरीद और उठान निरीक्षण किया। साथ ही किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सभी समस्याओं प्राथमिकता से दूर की जाए। उन्होंने बारदाना तथा ट्रांसपोर्टेशन की सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवक के तुरंत बाद खरीद होनी चाहिए। 24 घंटे के भीतर फसल का उठान सुनिश्चित हो। उनके साथ उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, मार्केट कमेटी के सचिव उमेद ढुल, मंडी के प्रधान विनोद सहरावत, पूर्व प्रधान रामधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विधायक ने अनाज मंडी में कांटों की जांच की
गन्नौर। नव निर्वाचित विधायक देवेंद्र कादियान ने शहर की नई अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद व मंडी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पहले मार्केट कमेटी के अधिकारियों, मंडी एसोसिएशन और व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। आढ़तियों ने मंडी की चहारदीवारी को ऊंचा कराने व तारबंदी कराने, मंडी के मुख्य गेट को चौड़ा करने और मंडी छोटी होने पर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग रखी। विधायक ने आश्वस्त किया कि मंडी शिफ्टिंग की मांग को सरकार के सामने रखेंगे। इसके बाद उन्होंने धान की ढेरियों में नमी चेक कराने के साथ ही तोल की जांच की।


-
अटल कैंटीन अभी तक शुरू नहीं हुई
खरखौदा। अनाज मंडी में नव निर्वाचित विधायक पवन खरखौदा ने शुक्रवार को दौरा किया। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान नरेश दहिया ने कहा कि उनकी मंडी में अटल कैंटीन को शुरू नहीं किया जा रहा है। मंडी में चहारदीवारी तक टूटी पड़ी है। इतना ही नहीं उनकी मंडी में अपने खर्च पर उन्हें चौकीदार रखने पड़ रहे हैं। नव निर्वाचित विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि उनकी समस्याओं का निदान कर सुविधाएं देने का काम जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed