फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Metro come till Kundli-Nathupur, people of Sonipat will get facility, fourth expansion will happen in Haryana

Haryana: कुंडली और नाथूपुर तक आएगी मेट्रो, सोनीपत के लोगों को मिलेगी सुविधा, प्रदेश में होगा चौथा विस्तार

Wed, 12 Jul 2023 11:12 AM IST
नवीन दलाल प्रदीप कौशिक, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jul 2023 11:12 AM IST
सार

मेट्रो के लिए रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर के लिए संशोधित डीपीआर इस महीने के अंत तक सौंपी जाएगी। इसे अंतिम रूप देने के बाद डीपीआर को विचार के लिए सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। यह रेड लाइन पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला दिल्ली मेट्रो का पहला कॉरिडोर होगा।

विज्ञापन
Metro come till Kundli-Nathupur, people of Sonipat will get facility, fourth expansion will happen in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेट्रो रेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे सोनीपत के लोगों का सपना जल्द पूरा होगा। रिठाला से कुंडली-नाथूपुर तक मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा)-रिठाला रेड लाइन रिठाला-नरेला-कुंडली गलियारे (कॉरिडोर) के विस्तार के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


डीएमआरसी की ओर से कुंडली व नाथूपुर तक मेट्रो लाइन बिछाने का तैयार किया नक्शा
मेट्रो का विस्तार होने से यह दिल्ली के मध्य से हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पहला कॉरिडोर होगा। सरकार से मंजूरी मिलने पर प्रदेश में गुरुग्राम, फरीदाबाद व बहादुरगढ़ के बाद प्रदेश में मेट्रो का चौथा विस्तार किया जाएगा। इस समय मेट्रो रेल रेड लाइन पर दिल्ली के रिठाला तक चलाई जा रही है और उससे आगे के लिए केंद्र सरकार कई साल पहले मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंजूरी दे चुकी
मेट्रो को रिठाला से नरेला तक लाया जाएगा, जिससे वहां से कुंडली के रास्ते नाथूपुर तक भी मेट्रो को लाने की योजना है। जिले में मेट्रो आने पर यहां से दिल्ली में नौकरी करने जाने वाले लोगों को फायदा होगा तो दिल्ली से सटे कुंडली व राई औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना नौकरी करने आने वाले वहां के लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। इस कारण ही लोग सोनीपत तक मेट्रो चलाने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड लाइन कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन

रिठाला, रोहिणी सेक्टर-25, रोहिणी सेक्टर-26, रोहिणी सेक्टर-31, रोहिणी सेक्टर-32, रोहिणी सेक्टर-36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर-35, रोहिणी सेक्टर-34, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 3-4, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 1-2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनौठ, न्यू सनौठ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ गांव, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर-5, कुंडली और नाथपुर।

नाथूपुर से गाजियाबाद जा सकेंगे लोग

मेट्रो की रेड लाइन का विस्तार नाथूपुर व कुंडली क्षेत्र को पहले से ही चालू रेड लाइन से जोड़ देगा। यह रेड लाइन मध्य और पूर्वी दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद तक जाती है। जिले के लोगों को मेट्रो ट्रेन के जरिए दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाने का बेहतर साधन उपलब्ध होगा।

नई मेट्रो पॉलिसी के तहत दोबारा बन रही सर्वे रिपोर्ट

डीएमआरसी ने नरेला से नाथूपुर तक मेट्रो लाइन के लिए सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट शहरी विकास मंत्रालय को 2018 में सौंपी गई तो शहरी विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट में कई तकनीकी खामियां बताकर नई मेट्रो पॉलिसी के तहत दोबारा सर्वे करने को कहा था, जिसके बाद डीएमआरसी ने दोबारा सर्वे शुरू किया और अब वह सर्वे भी पूरा होने वाला है।

डीपीआर इस महीने के अंत तक मंत्रालय को सौंपी जाएगी

संशोधित की गई डीपीआर इस महीने के अंत तक मंत्रालय को सौंपी जाएगी। मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर रिठाला-नरेला-कुंडली गलियारा 27.319 किलोमीटर का होगा, जिसमें 22 स्टेशन होंगे। इनमें से 21 एलिवेटेड पर बनाए जाएंगे। यह रेड लाइन पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला दिल्ली मेट्रो का पहला कॉरिडोर होगा। -अनुज दयाल, प्रधान कार्यकारी निदेशक, डीएमआरसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed