फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Meter testing started in lab, benefit to electricity consumers of Sonipat and Samalkha division

Sonipat News: लैब में मीटर जांच शुरू, सोनीपत व समालखा डिविजन के बिजली उपभोक्ताओं को फायदा

Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Meter testing started in lab, benefit to electricity consumers of Sonipat and Samalkha division
फोटो 17: सोनीपत बिजली निगम के सर्कल कार्यालय स्थित मीटरिंग एवं प्रोटेक्शन प्रयोगशाला। संवाद
सोनीपत। बिजली निगम के सर्कल कार्यालय स्थित मीटरिंग एवं प्रोटेक्शन (एम एंड पी) प्रयोगशाला में मीटरों की जांच शुरू हो गई है। अब बिजली निगम अधिकारियों व उपभोक्ताओं को मीटरों की जांच कराने के लिए रोहतक व करनाल नहीं जाना पड़ेगा। इस प्रयोगशाला में सोनीपत जिला और पानीपत के समालखा डिविजन में आने वाले क्षेत्र के बिजली मीटरों की जांच हो सकेंगी। मीटर जांच कराने में समय भी बचेगा और आधे घंटे में मीटर जांच के बाद रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन




बिजली निगम कार्यालय में तीन साल पहले एम एंड पी प्रयोगशाला को चालू किया था। इसमें अब तक 20 किलोवाट या इससे ज्यादा क्षमता के बिजली मीटरों की जांच की जाती थी। बिजली मीटर चलाने के लिए करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) व पोटेन्शियल ट्रांसफार्मर (पीटी) जरूरी होती है। बिजली मीटर में लगे सीटी व पीटी के खराब होने के कारण घर या औद्योगिक इकाई की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। ऐसे में जांच के लिए मीटर को रोहतक या करनाल भेजा जाता था। मुख्यालय की तरफ से प्रयोगशाला में अब 20 किलोवाट से कम क्षमता के मीटरों की जांच कराने की मंजूरी दे दी गई है। अब सोनीपत में ही मीटर के अंदर लगे सीटी व पीटी की जांच आधे घंटे में हो सकेगी।
विज्ञापन


बिजली मीटरों की जांच के लिए रोहतक स्थित एम एंड पी लैब में रोहतक, सोनीपत और झज्जर सर्कल के मीटरों की जांच की जाती है। उस लैब में प्रतिदिन सैकड़ों मीटर जांच के लिए पहुंचाए जाते हैं। जांच के लिए मीटर उतारने के बाद उपभोक्ता को अस्थायी मीटर जारी कर दिया जाता है। लैब से मीटर की जांच कराए जाने पर उसे दोबारा लगा दिया जाता है। साथ ही मीटर से छेड़छाड़ करने की पुष्टि होने पर अधिकारी उपभोक्ता पर जुर्माना लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एम एंड पी लैब में बिजली निगम की ओर से 20 किलोवाट से कम क्षमता वाले मीटरों की जांच शुरू कर दी गई गई है। इससे पहले लैब में तीन साल से 20 किलोवाट से ज्यादा क्षमता वाले मीटरों की सीटी व पीटी की जांच की जा रही है।



- संजीव ठकराल, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम (एम एंड पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed