फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of water conservation resonates through the 'Ganga Samagra Yatra'; initiative launched for Yamuna cleanliness.

Sonipat News: गंगा समग्र यात्रा से गूंजा जल संरक्षण का संदेश, यमुना स्वच्छता के लिए पहल

Tue, 30 Jun 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Message of water conservation resonates through the 'Ganga Samagra Yatra'; initiative launched for Yamuna cleanliness.
फोटाे : सोनीपत जाट जोशी से झंडी दिखाकर गंगा समग्र यात्रा को रवाना करते विधायक नि​खिल मदान। स्रो
सोनीपत। गंगा समग्र की ओर से सोमवार को यमुना आरती एवं जल बचाओ जागरूक यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य जल बचाना, जल के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। गांव जाट जोशी से श्रीश्री 1008 स्वामी प्रकाशानंद महाराज वैजनाथ धाम, विधायक निखिल मदान ने यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रा में पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व निगम पार्षद पुनीत राई और प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा भी शामिल रहे। यात्रा के संयोजक रमेश महिपुर और प्रांत सह-संपर्क प्रमुख मनीष राई रहे। इस यात्रा में लगभग 100 से अधिक ट्रैक्टर, सैकड़ों गाड़ियों व बाइक शामिल रहीं। गढ़ मिरकपुर घाट पर यात्रा समापन होने पर यमुना की आरती की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गंगा समग्र समाज के विशेष दिनचर्या के विषय को लेकर काम करता है।इसमें जल संरक्षण महत्वपूर्ण विषय है इस जल संरक्षण को गंगा समग्र भली प्रकार से समाज के सहयोग से पूर्ण कर लेगा और जितना हो सकेगा उतना हरियाणा सरकार का सहयोग कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि गंगा समग्र ने जल बचाओ जीवन बचाओ पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ की जो पहल की है वह सराहनीय है। वह समाज को जागरूक करने के साथ सरकार को भी इस विषय से अवगत कराएंगे की इस क्षेत्र में पीने का जल जानबूझकर निजी लालच से प्रदूषित किया जा रहा है।
जो लोग इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करवाने का भी कार्य करेंगे। प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा ने कहा कि जल प्रदूषण ही नहीं जानलेवा बन चुका है। गंगा समग्र के राष्ट्रीय अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाणा ही नहीं अन्य राज्य भी इस जल की समस्या से परेशान हैं।
हरियाणा में फैक्टरी, मील संचालक इत्यादि का व्यर्थ पदार्थ नालों के जरिए पवित्र नदियों में छोड़ रहे हैं उससे जल प्रदूषित हो रहा है और वह जल कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का कारण बन रहा है।
गंगा समग्र उन फैक्टरी और मील मालिकों को सख्त रूप से चेतावनी दे रहा है या तो वे अपने इस कुकृत से संभल जाएं अन्यथा गंगा समग्र कड़ी कार्रवाई के लिए तत्पर है।


पूर्व निगम पार्षद पुनीत त्यागी ने कहा कि जल प्रत्येक जीव की मांग है जिसके बिना जीवन यापन असंभव है यमुना का स्वच्छ होना अति आवश्यक है।
राष्ट्रीय प्रमुख सहायक नदी आयाम राजेश तिवारी, महाराज बाबा जग्गी व प्रांत सह-संयोजक संजय मलिक, जिला संयोजक सुनील भोला, पंचकूला के जिला संयोजक प्रवीण जांगड़ा, कुरुक्षेत्र जिला संयोजक तन्नु गुप्ता, प्रचार आयाम प्रमुख कार्तिक सैनी, सोनीपत सह संयोजक कृष्ण हुड्डा, जिला सह-संयोजक नीतिश रंगा, केशव भी मौजूद रहे।

फोटाे : सोनीपत जाट जोशी से झंडी दिखाकर गंगा समग्र यात्रा को रवाना करते विधायक निखिल मदान। स्रो

फोटाे : सोनीपत जाट जोशी से झंडी दिखाकर गंगा समग्र यात्रा को रवाना करते विधायक निखिल मदान। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed