फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of helpline service came on WhatsApp, when opened, 7.50 lakhs were deducted from the account.

Sonipat News: व्हाट्सएप पर आया हेल्पलाइन सर्विस का मैसेज, खोला तो खाते से कट गए 7.50 लाख

Tue, 06 Feb 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Message of helpline service came on WhatsApp, when opened, 7.50 lakhs were deducted from the account.
सोनीपत। साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। गोहाना के युवक के पास व्हाट्सएप पर हेल्पलाइन सर्विस का मैसेज भेजकर खाते से 7.50 लाख रुपये रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना के उत्तम नगर निवासी रोबिंद जैन ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 2 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से व्हाट्सएप पर हेल्पलाइन सर्विस नाम की एप्लीकेशन फाइल का मैसेज आया था। उन्होंने उसे खोलकर देख लिया। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को सुबह उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से तीन बार रुपये निकलने के मैसेज आए। उन्होंने देखा कि उनके खाते से 50 हजार, 2 लाख और 5 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। उन्हें पता लगा कि किसी ने ऑनलाइन बैंकिंग से रुपये निकाले हैं। उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं वह फर्जी पते पर खोला गया है। इस पर उन्होंने ठगी की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed