फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of environmental protection given without electricity, mobile, vehicle for 24 hours

24 घंटे तक बिजली, मोबाइल व वाहन के बिना रहकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 06 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given without electricity, mobile, vehicle for 24 hours
बिजली, मोबाइल व वाहन के बिना 24 घंटे रहने की चुनौती को पूरा करने के दौरान चूल्हे पर खाना बनाकर पर्या? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। प्रोजेक्ट विद्याफल के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा देने वाली सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल फांउडेशन ने अनूठे अंदाज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। फाउंडेशन के सदस्यों ने शनिवार शाम छह बजे से रविवार शाम छह बजे तक (24 घंटे) बिना बिजली, मोबाइल और वाहन के रहकर पर्यावरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के सदस्य ज्यादातर युवा हैं। जब पर्यावरण संरक्षण की बात आई तो संस्था के संस्थापक नितिन जैन ने जैन धर्म के संत गुरु सुदर्शन लाल महाराज का जीवन याद किया और उनके मुख्य तीन सिद्धांतों को अपनाते हुए संस्था ने बिना बिजली, बिना मोबाइल, बिना वाहन के 24 घंटे तक रहने का संकल्प लिया। इस चुनौती को पूरा करने के लिए संस्था के सदस्य सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में खुले आसमान के नीचे रहने का निर्णय लिया और 24 घंटे तक बिजली, मोबाइल और वाहन का त्याग कर पर्यावरण का संदेश दिया। संस्था के 30 सदस्यों ने इस चुनौती को स्वीकार किया। प्रति सदस्य मात्र 50 रुपये में 24 घंटे के भोजन व्यवस्था संभालना भी इसमें बड़ी चुनौती थी। नितिन जैन ने बताया कि इसके जरिये पर्यावरण संरक्षण की तरफ कदम बढ़ाने के साथ ही अपनी सहन शक्ति को पहचानना भी था। इस चुनौती को पूरा करते हुए सदस्यों में संघर्ष, कोमलता, सज्जनता जैसे गुणों का भी निर्माण हुआ।
विज्ञापन

लड़कों के लिए 24 तो लड़कियोें के लिए 12 घंटे की थी चुनौती
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देते हुए लड़कों के लिए 24 तो लड़कियों के लिए 12 घंटे की चुनौती रखी। सभी ने मिलकर कार्य को बांटा। कोई बाजार से सामान लाया तो कोई मटके में पानी लाया, किसी ने लकड़ी और उपले की व्यवस्था की तो किसी ने चूल्हे पर रोटी बनाई। किसी ने सबके मनोरंजन के लिए कुछ खेल खिलाए। सभी ने हर कार्य को मजे के साथ किया। नितिन जैन ने बताया कि सबने इस बात का अनुभव किया कि इस तरह अगर जीवन जिया जा सकता है तो हम क्यों सुविधाओं का उपयोग करने की जगह दुरुपयोग कर रहे हैं। सभी ने संकल्प लिया कि हम कम से कम सुविधाओं का उपयोग कर अपने जीवन को बेहतर बनाएंगे और अन्य लोगों को भी यही प्रेरणा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मिलेगी तीन दिवसीय चुनौती
नितिन जैन ने बताया कि वर्तमान में हमारा जीवन निखरने के बजाय बिगड़ता जा रहा है। इस पहल की सफलता के बाद युवाओं को सही दिशा देने के लिए जल्द ही 3 दिवसीय चुनौती दी जाएगी। एक लक्ष्य लेकर निरंतर विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम में रमेश जैन, प्रवीण जैन, विनोद जैन, विशाल बेदी, मीनू अग्रवाल, प्रियंका, प्रेम, मंजीत लाकड़ा, तरुण भारद्वाज ने भाग लिया।

फोटो 39: बरोदा मोर में पंचधूणी तपस्या करते बाबा विजयनाथ। संवाद

फोटो 39: बरोदा मोर में पंचधूणी तपस्या करते बाबा विजयनाथ। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed