फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of Clean India given through pictures

Sonipat News: चित्रों के माध्यम से दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Fri, 19 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Message of Clean India given through pictures
फोटो 05- सोनीपत के राई ​स्थित एथनिक इंडिया में चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान चित्र बनाते वि​भिन
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत वीरवार को शिक्षा विभाग की ओर से राई स्थित एथनिक इंडिया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, अमृत महोत्सव आदि प्रेरक विषयों पर चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से कहा कि वे एक पौधा रोपकर उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा ही संगठन की भावना को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलता है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना व युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में हरियाणा पर्यटन के सहायक महाप्रबंधक राजपाल, राई के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश, पूनम, बीआरसी प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed