फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message given to people to quit tobacco through marathon

Sonipat News: मैराथन के जरिये लोगों को तंबाकू छोड़ने का दिया संदेश

Sat, 01 Jun 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Message given to people to quit tobacco through marathon
सोनीपत। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 किलोमीटर लंबी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन के लिए लोगों को जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं.. उद्देश्य के साथ तंबाकू छोड़ने का संदेश दिया गया। इससे पहले जिला नागरिक अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन स्वास्थ्य विभाग व नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से की गई। इसमें पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने लोगों को तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का उपयोग वैश्विक चुनौती है जो हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करता है। फेफड़े के कैंसर और हृदय रोग से लेकर सांस की बीमारी और जीवन की समग्र गुणवत्ता में कमी, धूम्रपान का नकारात्मक प्रभाव निर्विवाद है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने बताया कि शिक्षा, वकालत और समर्थन से हम एक बदलाव ला सकते हैं। एक स्वस्थ धूम्रपान मुक्त दुनिया की दिशा में काम कर सकते हैं। तंबाकू उपयोग को असंख्य स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है। जिससे बीमारियों और समय से पहले मौत का प्रमुख कारण है। तंबाकू के धुएं में मौजूद जहरीले रसायन शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचा सकते हे। इसके चलते कैंसर, श्वसन विकास और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed