फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Merit and aspiration of women's university selected in placement drive

Sonipat News: महिला विवि की मेधा व आकांक्षा का प्लेसमेंट ड्राइव में चयन

Sat, 22 Feb 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Merit and aspiration of women's university selected in placement drive
फोटाे 13- सोनीपत के गांव खानपुर कलां ​स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. स - फोटो : bishnah news
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतिम वर्ष की छात्रा मेधा चौधरी व आकांक्षा सिन्हा को पढ़ते-पढ़ते इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी मिली। विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने दोनों छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि प्रतिभावान छात्राएं हमेशा अन्य छात्राओं के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं। ऐसी छात्राएं ही विवि की ब्रांड एंबेसडर हैं। प्लेसमेंट अधिकारी डाॅ. विनोद सरोहा ने बताया कि विश्वविद्यालय की 29 छात्राओं ने हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में 17 व 18 फरवरी को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया था। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार को पास करने के बाद मेधा चौधरी व आकांक्षा सिन्हा को एक नामी कंपनी में सिस्टम इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिली है। छात्राओं को जून 2025 में प्रशिक्षण के लिए मैसूर में रिपोर्ट करनी है। प्रो. विजय नेहरा, डाॅ. अंशु भारद्वाज व डाॅ. सोनल बेनीवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed