फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Membership of 25 members appointed to the cowshed revoked.

Sonipat News: गोशाला में बनाए गए 25 सदस्यों की सदस्यता रद्द

Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Membership of 25 members appointed to the cowshed revoked.
देवी नगर ​स्थित श्री कृष्ण आदर्शन गोशाला। संवाद 
गोहाना। देवी नगर स्थित श्री कृष्ण आदर्श गोशाला सेवा समिति से जुड़े मामले में जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी, सोनीपत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला रजिस्ट्रार हितेंद्र काद्यान ने वर्ष 2024 में बनाए गए 25 नए सदस्यों की सदस्यता को अवैध मानते हुए तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। संस्था के कामकाज में अनियमितता को देखते हुए चार सदस्यों को फिलहाल निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में सोसायटी के चुनाव हुए थे। आरोप है कि इसके बाद कुछ पदाधिकारियों ने सोसाइटी के नियमों की अनदेखी करते हुए 2024 में 25 लोगों को मनमाने तरीके से सदस्य बना दिया। सोसाइटी के कई पुराने सदस्यों ने आपत्ति जताई और इसे नियमों के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी के कुछ सदस्यों ने अधिवक्ता भूषण अग्रवाल के माध्यम से जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी सोनीपत के पास शिकायत दी थी। शिकायत में संस्था के कामकाज में कई अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि करीब पांच साल से संस्था की कोई विधिवत आम बैठक नहीं हुई। कई महत्वपूर्ण फैसले सीमित लोगों ने आपस में बैठकर लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed