{"_id":"620fe4ca0354c73d7052d868","slug":"mega-food-parks-being-built-across-the-country-will-save-crops-from-spoilage-pashupati-kumar-sonipat-news-rtk6388295134","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में बनाए जा रहे मेगा फूड पार्क फसलों को खराब होने से बचाएंगे : पशुपति कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में बनाए जा रहे मेगा फूड पार्क फसलों को खराब होने से बचाएंगे : पशुपति कुमार
विज्ञापन
निफ्टम में दौरे के दौरान फूड प्रोसेसिंग का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस। संव
- फोटो : Sonipat
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कुंडली में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में 5 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर आने वाले पांच वर्षों में निफ्टम के लिए 200 करोड़ के बजट की व्यवस्था कराएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें अब भंडारण के अभाव में खराब नहीं होंगी। इसके लिए सरकार देशभर में मेगा फूड पार्क बना रही है, जिससे फसलों को खराब होने से बचाया जा सकेगा।
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज स्कीम (पीएमएफएमई) की शुरुआत की है। इसके तहत खाद्य उद्योग से जुड़ने वाले नए कारोबारियों को उद्योग शुरू करने के लिए लाभ दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री पारस ने शुक्रवार को निफ्टम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई स्कीम के तहत प्रयोगशालाओं, गोदामों, कोल्ड स्टोरेज, पैकिंग व इन्क्यूबेशन केंद्रों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार उद्यमियों को 35 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार बजट उपलब्ध करवा रही है। अगर देश में खाद्य उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तो किसानों की आय बढ़ने के साथ रोजगार के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन फूड पार्कों में फसलों को उनके अनुकूल वातावरण मिलता है, जिससे वे खराब होने से बच जाती है और उसकी गुणवत्ता भी बेहतर रहती है। बेहतर फसल के निर्यात करने पर किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं। केंद्रीय मंत्री ने निफ्टम के विभागाध्यक्ष व अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, मंत्रालय के संयुक्त सचिव मिन्हाज आलम, संस्थान के कुलपति डॉ. चिन्दी वसुदेवप्पा, रजिस्ट्रार डॉ. जेएस राणा, अशोक कुमार, सुबोध कुमार, पीके नीमा, अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा, डॉ. प्रसन्ना कुमार, डॉ. नरेंद्र हुड्डा, अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं को किया लोकार्पित
केंद्रीय मंत्री ने निफ्टम में 5 करोड़ की लागत से बनी जिंदल स्टील गैलरी, नेस्ले कॉफी कॉर्नर, स्टेडियम व आउटडोर खेल मैदान, निफ्टम स्टाफ के लिए ए-टाइप क्वार्टर ब्लॉक, बेकरी पायलेट प्लांट और इसके संचालन की कमीशनिंग व खाद्य सुदृढ़ीकरण की उत्कृष्टता के लिए हेक्सागन सेंटर को लोकार्पित किया।