फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   meeting, sector associations

सेक्टरों के प्लॉटधारक 24 से घर-घर जाकर करेंगे सरकार के खिलाफ प्रचार

Sun, 18 Oct 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
meeting, sector associations
गोहाना में प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कंफेडरेशन के प्रदेशा? - फोटो : Sonipat
गोहाना/सोनीपत। शहर के सेक्टर-7 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में एन्हांसमेंट को लेकर रविवार को हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कांफेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जहां प्रदेशभर के सेक्टरों में रहने वाले लोग पहुंचे। वहां बरोदा उपचुनाव में जितने भी वोटर हैं, उनसे मिलने के लिए रणनीति तैयार की गई। जिसमें तय किया गया कि रोजाना हर सेक्टर के प्रधान सेक्टरवासियों से बात करके एक सूची तैयार करेंगे। जिससे उनके रिश्तेदार व नजदीकी का पता लग सके कि वह बरोदा में वोटर हैं। उसके बाद उन सभी वोटरों को 24 अक्तूबर से मिलना शुरू कर दिया जाएगा और सरकार के खिलाफ एक सप्ताह तक घर-घर जाकर प्रचार किया जाएगा। वोटरों से मिलने के लिए बरोदा हलके को तीन जोनों में बांटा गया। जिसमें जींद जोन के रामनिवास ढिगाना, सोनीपत के राजेंद्र राठी व रोहतक के कदम सिंह अहलावत अपने-अपने जोन के संयोजक होंगे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष यशवीर मलिक ने बताया कि सेक्टरों में आई एन्हांसमेंट पर नोटिफिकेशन जारी करने के 1 साल बाद भी सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया है। सरकार ने सिर्फ सेक्टरों में रहने वाले लोगों को बरगलाने का काम किया है, क्योंकि रि-कैल्कुलेशन कराने के बाद भी एन्हांसमेंट की राशि कम होने के बावजूद अभी तक अपडेट नहीं की गई है। जबकि सेक्टर में रहने वाले लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि राशि को अपडेट किया जाए, जिससे लोगों को पता लग सके कि उनपर कितनी एन्हांसमेंट है। इस दौरान पानीपत से बलजीत सिंह, पंचकूला से महेंद्र सिंह, हिसार से नरेश गर्ग, फतेहाबाद से सुखदेव सिंह, दीनानाथ गुप्ता, एसके त्यागी , रामचंद्र सिवाच, अनिल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed