फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medicines reached after three months for drug addicts in OST center, 302 people will be given

ओएसटी केंद्र में नशा छो[]ने वालों के लिए तीन माह बाद पहुंची दवा, 302 लोगों को दी जाएगी

Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Medicines reached after three months for drug addicts in OST center, 302 people will be given
नागरिक अस्पताल सोनीपत। - फोटो : Sonipat
नशा छोड़ने वालों के लिए राहत की खबर है। नागरिक अस्पताल के ओएसटी (ओरल सब्सटीट्यूशन थैरेपी) केंद्र में तीन माह बाद नशा छुड़वाने की दवा पहुंची है। ओएसटी केंद्र में नशा छुड़वाने की एक लाख गोलियां रोहतक वेयर हाउस से पहुंची हैं। अब जिले में नशा छोड़ने वाले 302 लोगों को दवा मिल सकेगी। अब ओएसटी केंद्र में आने वाले मरीजों को दवा के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

ओएसटी सेंटर की शुरुआत इंजेक्शन से या अन्य किसी माध्यम से नशा करने वाले लोगों का नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए की गई थी। नागरिक अस्पताल में ओएसटी सेंटर में अब 302 मरीजों का इलाज चल रहा है। लेकिन सेंटर पर दवा नहीं पहुंचने के कारण इन मरीजों को वापस भेजा जा रहा था। अगर कोई मरीज गंभीर है तो उसे दूसरे डॉक्टर के पास रेफर कर दिया जाता था। इस समस्या को लेकर दवा न मिलने पर लोग हंगामा भी कर चुके थे। ऐसे में ओएसटी केंद्र की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर दवा की मांग की जा रही थी। अब रोहतक स्थित वेयर हाउस से नशा छुड़वाने की एक लाख गोलियां ओएसटी केंद्र पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

अब तक 652 मरीजों का हो चुका पंजीकरण
ओएसटी केंद्र में अब तक 652 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से 350 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 302 मरीजों का इलाज सेंटर में चल रहा है। जिन लोगों ने दवा के बहाने नशा छोड़ने की राह अपना ली, उन्हें तीन माह से दवा नहीं मिल रही थी। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नशा छोड़ने वाले मरीजों को बाहर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही थी। मरीज को एक दिन की दवा के लिए 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। नशा छुड़वाने के लिए मरीज को छह से 12 महीने तक उपचार लेना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा छुड़वाने वालों के लिए ओएसटी केंद्र पर एक लाख गोलियां पहुंच चुकी हैं। तीन माह से दवा खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा थी। नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को रोजाना ओएसटी केंद्र पर आना होगा और चिकित्सक वहां अपने सामने मरीजों का गोलियां खिलाएंगे। -डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed