फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical store operator shot during altercation

Sonipat News: कहासुनी में मेडिकल स्टोर संचालक पर चला दी गोली

Tue, 07 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator shot during altercation
सोनीपत के बहालगढ़ स्थित मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चलाने के मामले में पूछताछ करती पुलिस। संवाद
राई। बहालगढ़ चौक पर कहासुनी के बाद युवक ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चला दी। मेडिकल स्टोर संचालक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जोशी चौहान निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका दीपालपुर रोड पर मोहित मेडिकोज के नाम से स्टोर है। वह मंगलवार दोपहर को अपनी दुकान के अंदर बैठे थे। तभी उनके गांव का सागर अपनी कार से आया। उसके चाचा का गोदाम उनकी दुकान के पीछे है। उसने अपनी कार निकलने के लिए बाइक ट्राली को उनकी दुकान की दीवार पर धकेल दिया। जिस पर उनकी कहासुनी हो गई। देवेंद्र का आरोप है कि सागर ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गली से गोली का खोल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक का पिता पुलिस में कार्यरत है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि पुलिस ने देवेंद्र के बयान पर आरोपी सागर के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed