फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical examination of disabled started, surgeon included in medical board

Sonipat News: दिव्यांगों की चिकित्सा जांच शुरू, मेडिकल बोर्ड में शामिल रहे सर्जन

Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of disabled started, surgeon included in medical board
फोटो 38: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को दिव्यांग महिला की चिकित्सा जांच करते हड्डी विश
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को दिव्यांग लोगाें की चिकित्सा जांच शुरू हुई। सिविल सर्जन की तरफ से गठित मेडिकल बोर्ड में सर्जन को शामिल किया गया। दिव्यांग लोगों की चिकित्सा के बाद 40 दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए। चिकित्सा जांच शुरू हाेने से दिव्यांग व उनके परिजनों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

नई गाइडलाइन के तहत विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यूडीआईडी) जारी करने के लिए दो हड्डी विशेषज्ञ जरूरी हैं। वर्तमान में हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल सेवाएं दे रहे हैं, जबकि डॉ. दीपक मलिक 10 जनवरी को नौकरी छोड़ चुके हैं। उनके स्थान पर मेडिकल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक और चिकित्सक को बुलाया था। 15 दिन पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिससे वह पिछले बुधवार को अस्पताल में नहीं आ सके थे। दिव्यांगों की बढ़ती परेशानी को देते हुए सिविल सर्जन ने मेडिकल बोर्ड में सर्जन डॉ. संजय कौशिक को शामिल किया। बुधवार को महाशिवरात्रि होने के चलते राजपत्रित अवकाश है। ऐसे में अस्पताल में मंगलवार को मेडिकल बोर्ड बैठाया गया और 40 दिव्यांगों को चिकित्सा जांच हो सकी।
विज्ञापन


मेडिकल बोर्ड में हड्डी विशेषज्ञ के साथ सर्जन को शामिल कर लिया है। अब हर सप्ताह बुधवार को चिकित्सा जांच कराने के लिए आने वाले दिव्यांगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed