फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical examination of disabled people who reached to get certificate was not done

Sonipat News: प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे दिव्यांगों की नहीं हुई मेडिकल जांच

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Medical examination of disabled people who reached to get certificate was not done
फोटो 39: नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराने पहुंचे दिव्यांग। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोग पहुंचे, पर 22की ही मेडिकल जांच हो सकी। दूर-दराज से पहुंचे अधिकतर दिव्यांगों को खाली हाथ लौटना पड़ा, जिससे उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया और सिविल सर्जन को शिकायत देकर उचित व्यवस्था बनाने की गुहार लगाई। जिला नागरिक अस्पताल में हर बुधवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए मेडिकल जांच की जाती है। बुधवार सुबह सबसे पहले आने वाले 22 दिव्यांगों को मेडिकल जांच के लिए चुना गया। उनके नाम की सूची कमरा नंबर 19 के बाहर हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर चस्पा कर दी गई। चिकित्सक के कमरे के बाहर दूर-दराज से आने वाले दिव्यांगों की भीड़ रहीं। इनमें से कई दिव्यांग ऐसे भी थे जो इस महीने कई चक्कर लगा चुके थे और उनका नाम सूची में नहीं था। जांच नहीं होने से नाराज कई दिव्यांगों ने पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल से जांच की गुहार लगाई, लेकिन वह ओपीडी में 22 दिव्यांगों की जांच की मजबूरी बताने लगे। इसके बाद नाराज दिव्यांगों ने सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर से मिलकर मेडिकल जांच के लिए उचित व्यवस्था लागू करने की मांग की। दिव्यांग बाला, राकेश, अमित निर्मला आदि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बार-बार परेशान किया जा रहा है। कभी उनकी मेडिकल जांच के लिए मेडिकल बोर्ड नहीं बैठा मिलता तो कभी समय से देरी होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 1 व 8 फरवरी को मेडिकल बोर्ड नहीं बैठा तो दिव्यांगों को नागरिक अस्पताल से वापस जाना पड़ा था। इसके बाद वह 15 फरवरी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने को मेडिकल जांच कराने के लिए आए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने वापस भेज दिया था। बुधवार को अस्पताल में आए तो दिव्यांगता के लिए मेडिकल जांच के लिए नंबर नहीं आ सका। जिससे उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन

हर बुधवार दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने वालों की मेडिकल जांच की जाती है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए दिव्यांगों का वापस घर जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. सीताराम, उप सिविल सर्जन

फोटो 39: नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराने पहुंचे दिव्यांग। संवाद

फोटो 39: नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराने पहुंचे दिव्यांग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed