फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical examination of 150 candidates selected in Group-D was conducted in Civil Hospital

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में ग्रुप-डी में चयनित 150 अभ्यर्थियों की हुई चिकित्सा जांच

Mon, 12 Aug 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of 150 candidates selected in Group-D was conducted in Civil Hospital
सोनीपत। ग्रुप-डी में चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के लिए रविवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली रही। मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच की। उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम व उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा ने चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी करने वाले 150 अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र जारी किए।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई, वह सोमवार को भी अपनी जांच पूरी करा सकेंगे। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही या देरी न की जाए और समय पर सभी उम्मीदवारों के चिकित्सा जांच की जाए। उन्होंने उप चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि चिकित्सा जांच के लिए आने वाले उम्मीदवारों के बैठने की उचित व्यवस्था करवाएं और जांच टीम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर इस कार्य को जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उपचार के लिए आए लोगों को हुई परेशानी

जिन युवाओं को मेडिकल करवाना है, वह लैब, ईसीजी व एक्स-रे करवाने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। ओपीडी के बाहर भी चिकित्सकों की जांच के लिए लाइनें लगी रही हैं। इस कारण अस्पताल में अपना इलाज करवाने आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed