फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical college will generate income by treating Ayushman patients

Sonipat News: आयुष्मान मरीजों का उपचार कर आय जुटाएगा मेडिकल कॉलेज

Sun, 15 Mar 2026 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Mar 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
Medical college will generate income by treating Ayushman patients
भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज का ओपीडी काउंटर। स्रोत : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। स्वास्थ्य विभाग ने भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय ने मेडिकल कॉलेज को एक साल में करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया है। यह राशि आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज से जुटाई जाएगी।
निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण भी मरीजों की संख्या मेडिकल कॉलेज में लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने सुविधाओं का विस्तार शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में इसके लिए अलग से आयुष्मान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इस केंद्र पर आयुष्मान कार्डधारकों की जांच और पंजीकरण किया जा रहा है ताकि उनका इलाज योजना के तहत किया जा सके। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 2000 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें 100 से ज्यादा आयुष्मान कार्डधारक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज देने में संस्थान का हर साल करोड़ों रुपये का बजट खर्च होता है। अब मुख्यालय ने बजट में कटौती करते हुए अधिकारियों को इलाज के खर्च में आत्मनिर्भर बनने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यालय के आदेश के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब जो भी आयुष्मान कार्डधारक इलाज के लिए भर्ती होंगे उन्हें पहले आयुष्मान केंद्र में अपने कार्ड की जांच करवानी होगी। वहां आधार नंबर से यह देखा जाता है कि मरीज का आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं। यदि कार्ड नहीं बना है तो मौके पर ही बनाने की प्रक्रिया की जा रही है।
इसके साथ ही पहले से वार्डों में भर्ती मरीजों के आयुष्मान कार्ड की भी जांच करवाई जा रही है ताकि उनका इलाज भी आयुष्मान योजना के तहत किया जा सके। इससे संस्थान की आय बढ़ेगी।

आयुष्मान कार्डधारकों की सर्जरी में लगने वाले सामान के लिए मेडिकल कॉलेज ने अमृत फार्मेसी के साथ अनुबंध किया है। डॉक्टर सर्जरी में लगने वाले सामान की सूची फार्मेसी को भेजते हैं और उसके बाद फार्मेसी की ओर से जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed