फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical College staff nurse, two sweepers and class IV personnel corona positive

मेडिकल कालेज के स्टाफ नर्स, दो स्वीपर और चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोरोना मिले पॉजिटिव

Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Medical College staff nurse, two sweepers and class IV personnel corona positive
कोरोना पॉजिटिव केस वाले सील किए गए गांव का जायजा लेते एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल। - फोटो : Sonipat
जिले में लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। डाक्टरों के बाद कोविड अस्पताल में ड्यूटी देने वाले अन्य कर्मियों को कोरोना ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में ड्यूटी देने वाले स्टाफ नर्स, दो स्वीपर व चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में 78 मामले हो गए हैं, जिनमें से छह ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं डीसी ने उन सभी जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है, जहां कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन जगहों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में अब बीपीएस मेडिकल कालेज व स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों के साथ ही कर्मी भी आने शुरू हो गए हैं। जहां दो दिन पहले ही बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां के तीन जूनियर डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला था। वहीं अब बीपीएस मेडिकल कालेज की एक स्टाफ नर्स, दो स्वीपर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इन सभी की कोविड अस्पताल में ड्यूटी थी और डाक्टरों के कोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही इनके सैंपल लिए गए थे। जिनकी अब जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनके कोरोना पॉजिटिव मिलते ही परिजनों व संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है, जिससे उनके सैंपल लेकर जांच कराई जा सके। वहां अन्य सभी की एहतियात के तौर पर जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. बीके राजौरा ने कहा कि बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां के चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में नए कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कराए, बफर जोन भी बनाए
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि जितने भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनसे आसपास के क्षेत्र में वायरस का संक्रमण नहीं फैल सके, इसके लिए प्रशासन की ओर से उनके आवास के क्षेत्रों के कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया है, जिससे वहां पूरी तरह से आवाजाही बंद हो गई है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों को बफर जोन भी बनाया गया है। उनके अनुसार गांव ग्यासपुर, पबनेरा, रामनगर, बेगा, कोट मोहल्ला सोनीपत, आदर्श नगर नजदीक जीवीएम कालेज के पीछे, शिव मंदिर वाली गली नंबर-5 पटेल नगर सोनीपत, जीवन विहार सोनीपत, सनसाईन कुंडली, खानपुर कलां गांव, रौलद लतीफपुर, शिव कालोनी जींद रोड गोहाना, गांव जाटी कलां को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनको पूरी तरह से सील किया गया है। वहीं जीवन विहार को पहले से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था, लेकिन अब उसके कंटेनमेंट जोन की अवधि 28 दिनों के लिए बढ़ाई गई है। इनके अलावा आसपास के गांव व अन्य क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed