फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   medical college, doctors sift, patient, food, sonipat

मेडिकल कॉलेज में चार-चार घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे जूनियर डॉक्टर, मरीजों को खाने में पनीर व दूध मिलेगा

Thu, 07 May 2020 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
medical college, doctors sift, patient, food, sonipat
बीपीएस मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर से बातचीत करते डीसी व चार्ज अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में प्रबंधन पर सुविधाएं नहीं देने के साथ ही अव्यवस्था होने पर जूनियर डॉक्टरों ने रोष जताया तो मरीज भी खाना नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामे पर उतारू हो गए। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने व्यवस्था को ठीक नहीं किया तो अमर उजाला ने जूनियर डॉक्टरों व मरीजों की समस्याओं को उठाया।

विज्ञापन


इसके बाद जिले के चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग व डीसी डा. अंशज सिंह मेडिकल कॉलेज में पहुंचे और निरीक्षण करने के साथ ही जूनियर डॉक्टरों से बात की। जिसके बाद कोविड अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी चार-चार घंटे की शिफ्टों में लगाने के साथ ही पीपीई किट का डिजाइन सुविधा अनुसार बदलवाने के निर्देश जारी कर दिए गए। इसके साथ ही मरीजों को खाने में पनीर, दूध व अन्य गुणवत्ता वाली चीजें देने के निर्देश भी दिए गए, जो उनको मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग व डीसी डा. अंशज सिंह ने खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में जाकर डायरेक्टर डा. रेनू गर्ग, कोविड के नोडल अधिकारी डा. आनंद अग्रवाल, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. सरिता यादव समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों संग मीटिंग की। जिसमें डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इस समय 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिससे डॉक्टरों में संक्रमण फैलना गंभीर मामला है, जिसके पीछे के कारण पता करने के साथ ही उसे दूर करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनको बताया गया कि कोरोना वार्ड में जाने के लिए पीपीई किट पहननी पड़ती है, जिसे आठ घंटे तक नहीं निकाल सकते हैं। किसी को शौचालय तक जाने के लिए भी किट निकालनी पड़ेगी। इस पर निर्णय लिया गया कि आठ घंटे लंबा समय हो जाता है और चार-चार घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कराई जाए।

किसी डॉक्टर की सुबह चार घंटे ड्यूटी होगी तो उसके बाद वह शाम को चार घंटे की ड्यूटी करे। इसके साथ ही चार्ज अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग ने कहा कि किट का निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाकर चिकित्सकों की जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव करवाया जाएगा।


मरीजों को खाने में पनीर, दूध व अन्य गुणवत्ता वाली चीजें मिलेगी
चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग ने कहा कि मरीजों को खाने में सुबह दूध व दलिया, केला तो सब्जी में एक समय पनीर को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों को मनोचिकित्सकों के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा।

 

इसके साथ ही वार्डों में बेहतर सुविधाएं, चादर इत्यादि लगातार बदलने सहित कई फैसले लिए गए तो जूनियर डॉक्टरों तक से मरीजों के उपचार में आने वाली समस्याओं को पूछकर दूर करने का फैसला लिया गया। जिनमें स्वास्थ्य बीमा व अन्य शामिल है।

कोरोना सैंपल की जांच के लिए बढ़ाई जाएगी मशीन

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरिता यादव ने बताया कि इस समय सोनीपत, पानीपत, जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित करीब आठ जिलों के सैंपल बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में जांच के लिए आ रहे हैं। जिससे जांच रिपोर्ट देने का समय लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

उनके अनुसार पिछले चार दिनों में सोनीपत से ही 350 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए आए हैं। इस पर डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि सैंपल जांच के लिए एक मशीन बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा दूसरे जिलों से सैंपल किसी अन्य लैब में जांच के लिए भेजने का आग्रह भी किया जाएगा।


अधिकारियों को सौंपी जाए जिम्मेदारी
चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग ने कहा कि कोविड अस्पताल घोषित होने के बाद खानपुर कलां की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में स्टाफ ड्यूटी करके बाहर नहीं घूमे और किसी अन्य जगह नहीं जाए। सभी का यहां रहने का बेहतर ढंग से प्रबंध हो। इसके अलावा सुरक्षा, भोजन, रिहायस, वार्डों की साफ-सफाई, ट्रांसपोर्ट सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए वरिष्ठ लोगों की जिम्मेदारियां तय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed