फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   medical collage workers on strike, sonipat

मेडिकल कॉलेज के 700 कर्मचारी पांच घंटे हड़ताल पर, मरीज रहे परेशान

Wed, 21 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Wed, 21 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
medical collage workers on strike, sonipat
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साहब हम्म नै आपणा सारा पिस्सा बैंक में जमा करा दिया। तीन महीने तै तनखा नहीं मील रीह, हम्म आपणा अर आपणे परिवार का गुजारा क्यूकर करैं। बड़े साहब म्हारी सुणाई नींह करदे। हम्म कित जावैं। मेडिकल कॉलेज के ठेका कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार व कालेज प्रशासन ने मिलीभगत करके भारी गोलमाल किया है। जबकि वे एक-एक पैसे के मोहताज बन गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को यह दुखड़ा बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के करीब 700 कर्मचारियों ने हड़ताल कर रोया तथा कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी कि उनका वेतन समय पर नहीं दिया गया तो वह बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। वेतन के अलावा इन कर्मचारियों का एरियर व पीएफ का मामला भी नहीं सुलझ पा रहा है। ठेकेदार पर भारी गोलमाल का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ठेके पर लगे सैकड़ों कर्मचारियों ने समय पर वेतन व एरियर न मिलने पर हड़ताल की। पांच घंटे चली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में आने वाले रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एक सप्ताह पहले संस्थान के प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया था। मांगें पूरी न होने पर बुधवार सुबह कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। सर्व कर्मचारी संघ के नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जो ठेका कर्मचारी अपने वेतन या अन्य किसी समस्या को लेकर आवाज उठाता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। पीएफ के नाम पर भी बहुत कम राशि मिलती है। कर्मचारियों ने ठेका कर्मचारियों की हाजिरी अस्पताल प्रशासन द्वारा लेने की मांग की। कर्मचारियों के बीच अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस पूनिया पहुंचे और जल्द उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।

निदेशक के आश्वासन के बाद समाप्त हुई हड़ताल
संस्थान के निदेशक के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने पांच घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे हड़ताल खत्म की। कर्मचारियों के प्रतिनिधि संस्थान के निदेशक डॉ. पीएस गहलोत से मिले। उन्होंने भी एक सप्ताह में कर्मचारियों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी दोपहर डेढ़ बजे काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed