फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mediation for the Nation started from Mahalana

Sonipat News: महलाना से मेडिएशन फॉर द नेशन की शुरुआत की

Mon, 04 Aug 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mediation for the Nation started from Mahalana
फोटो 09 : सोनीपत के गांव महलाना में जागरूकता अभियान ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’’ के शुभारंभ अवसर पर मौ
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ की शुरुआत गांव महलाना से की गई।
विज्ञापन

यह अभियान न्यायिक तंत्र पर बढ़ते बोझ को कम करने और जनता को सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थता के महत्व को रेखांकित करता है। अभियान के तहत विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों को मध्यस्थता केंद्र की तरफ से सुलझाने के प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रचेता सिंह ने बताया कि इस सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र में अनुभवी सामुदायिक मध्यस्थ कुलदीप सिंह, ओपी रंगा और सुनीता अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इन मध्यस्थों के माध्यम से गांव के लोग आपसी बातचीत और सहमति से अपने विवादों का समाधान कर सकेंगे। इससे आपसी रिश्तों में सुधार होगा और न्याय सभी तक आसानी से पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों से अपील करता है कि निकट भविष्य में वह इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed