{"_id":"6939dc281dd5afd14f0c1b51","slug":"medal-winning-students-of-boxing-competition-were-welcomed-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146524-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुक्केबाजी स्पर्धा की पदक विजेता छात्राओं का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुक्केबाजी स्पर्धा की पदक विजेता छात्राओं का किया स्वागत
Thu, 11 Dec 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य गीता व स्टाफ सदस्यों के साथ अंतर महा
सोनीपत। अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक विजेता छात्राओं का टीकाराम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 12 से 14 नवंबर तक किया गया था।
प्राचार्य गीता ने महाविद्यालय पहुंचने पर छात्राओं को आशीर्वाद दिया। साथ ही अन्य छात्राओं को भी पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उर्वशी भारद्वाज ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, खुशी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग व सुमन ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।
शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अलका, सविता कुहाड़ व टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने छात्राओं को बधाई दी।